Connect with us

उत्तराखण्ड

अनोखा रिकॉर्ड : जनता के नाम संकल्प पत्र जारी कर कांग्रेस नेता हरीश पनेरु ने बनाया रिकॉर्ड, उत्तराखंड के पहले ऐसे बने जिन्होंने चुनाव से इतने पूर्व न अपना संकल्प पत्र जारी कर कांग्रेस को अपने इरादे जताए

भीमताल से हरीश पनेरू का संकल्प-पत्र जारी, दावेदारी के साथ ही जनता के लिए तय की 15 प्राथमिकताएं

भीमताल/नैनीताल। 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भीमताल सीट पर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस से दावेदारी पेश करने वाले हरीश पनेरू ने अपना “संकल्प-पत्र 2027” जारी कर विकास का रोडमैप जनता के सामने रखा है। खास बात यह है कि उत्तराखंड में किसी भी सीट से दावेदारी के साथ ही जीत के बाद की प्राथमिकताओं को सार्वजनिक करने वाले पनेरू पहले नेता बन गए हैं।

पनेरू ने अपने संकल्प-पत्र में “जनता का विश्वास – विकास का प्रयास” का नारा देते हुए साफ किया कि यदि उन्हें जनता का आशीर्वाद मिलता है तो भीमताल विधानसभा क्षेत्र में भ्रष्टाचार-मुक्त प्रशासन से लेकर रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन तक व्यापक काम किए जाएंगे।

🔹 संकल्प-पत्र की प्रमुख बातें

हरीश पनेरू ने 15 बिंदुओं में अपनी प्राथमिकताएं तय की हैं, जिनमें प्रमुख रूप से—

भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और विधायक निधि में 100% पारदर्शिता

भीमताल में सुदृढ़ पार्किंग व ट्रैफिक प्रबंधन

सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना

किसानों के लिए कोल्ड स्टोरेज और मुफ्त बीज वितरण

आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं और अस्पतालों में बेहतर इलाज

धार्मिक व पर्यटन स्थलों का विकास

हरीशताल क्षेत्र को पर्यटन हब के रूप में विकसित करना

शिक्षा के क्षेत्र में नए विषय और संसाधनों का विस्तार

अवैध शराब पर सख्त रोक

लघु उद्योगों को बढ़ावा और 75% रोजगार गारंटी

जमरानी बांध में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता

निष्पक्ष न्याय व्यवस्था और जनसंवाद व्यवस्था

🔹 जनता के बीच पहुंचने की तैयारी

पनेरू ने कहा कि यह संकल्प-पत्र केवल वादों का दस्तावेज नहीं बल्कि क्षेत्र के विकास का विजन है। वे जल्द ही गांव-गांव जाकर जनता से संवाद कर इन बिंदुओं पर सुझाव भी लेंगे।

🔹 राजनीतिक संदेश

संकल्प-पत्र जारी कर हरीश पनेरू ने साफ संकेत दिया है कि वे चुनावी मैदान में पूरी तैयारी के साथ उतर चुके हैं। दावेदारी के साथ ही प्राथमिकताओं को सार्वजनिक करना उनकी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है, जिससे वे खुद को गंभीर और विकास-केंद्रित उम्मीदवार के रूप में पेश कर रहे हैं।

हरीश पनेरु को कांग्रेस विधानसभा चुनाव में भीमताल सीट से टिकट देती है या ना देती है यह तो कांग्रेस हाई कमानी जान मगर पनेरु ने यहां संकल्प पत्र जारी कर अपने इरादे जरुर जता दिए हैं।

अनोखा रिकॉर्ड : जनता के नाम संकल्प पत्र जारी कर कांग्रेस नेता हरीश पनेरु ने बनाया रिकॉर्ड, उत्तराखंड के पहले ऐसे बने जिन्होंने चुनाव से इतने पूर्व न अपना संकल्प पत्र जारी कर कांग्रेस को अपने इरादे जताए

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts