Connect with us

अपराध

ऑपरेशन प्रहार के तहत स्मैक तस्करी पर बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई – 4.54 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

ऑपरेशन प्रहार के तहत स्मैक तस्करी पर बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई

– 4.54 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्ता

-पुलिस उपाधीक्षक ने खुलासा करते हुए स्मैक तश्करी पर लगाम लगाने हेतु आमजन से की सहयोग की अपील

गोविन्द मेहता, बागेश्वर

उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बागेश्वर पुलिस सख्त हो गई है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा ने जिले के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत एसओजी टीम द्वारा चैकिंग के दौरान अभियुक्त अभियुक्त हर्षित टम्टा उर्फ़ हरीश कुमार पुत्र इंदर राम टम्टा निवासी घटबगढ़ वार्ड कोतवाली बागेश्वर के कब्जे से 4.54 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया है।

 

 

पकड़े गए आरोपी को अवैध स्मैक की तश्करी कर युवाओं को नशे के दलदल में धकेलने की कोशिश, समाज मे अशांति की प्रवृति बढ़ने, युवाओं के भविष्य को खराब करने की कोशिश करने, अवैध नशे का कारोबार करने की कोशिश में अभियुक्त को धारा 08/21 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले का खुलासा करते हुए सीओ अजय साह ने बताया कि अवैध स्मैक का काला कारोबार करने वालों को बख्शा नही जाएगा।पुलिस लगातार अवैध नशे का कारोबार करने वालों को चिन्हित कर उन पर पैनी नजर बनाए हुए है।उन्होंने सभी युवाओं से अवैध मादक पदार्थो के सेवन से बचने और स्मैक का कारोबार करने वालों की सूचना पुलिस को देने की अपील की है।

 

 

वही प्रेस वार्ता में कोतवाल अनिल उपाध्याय ने अवैध स्मैक का कलाकारोबार कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे स्मैक के नशे के कारोबारी समय रहते स्मैक और अवैध नशे का कारोबार छोड़ दें अन्यथा पुलिस सख्ती कर ऐसे नशेड़ियों पर सख्त कार्रवाई करेगी। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओजी में तैनात एसआई जीवन सामन्त, व उनकी। टीम में शामिल कांस्टेबल भुबन बोरा रमेश सिंह,संतोष सिंह आदि मौजूद थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts