Connect with us

अपराध

गुलदार का आतंक: घर की चौखट से चार साल की मासूम को उठा ले गया, दो किमी दूर मिला शव

खबर शेयर करें -

गुलदार का आतंक: घर की चौखट से चार साल की मासूम को उठा ले गया, दो किमी दूर मिला शव

पौड़ी जिले के पोखड़ा क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक चार वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

ग्राम पंचायत गडरी (कोला गाड़) की प्रधान रश्मि देवी के अनुसार, भतकोट गांव निवासी हरेंद्र सिंह की चार साल की बेटी दृष्टि बुधवार शाम करीब आठ बजे अपने घर की चौखट पर बैठकर खाना खा रही थी। पास में उसकी 10 वर्षीय बड़ी बहन और दादी भी मौजूद थीं।

इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक हमला कर बच्ची को चौखट से ही उठाकर जंगल की ओर खींच लिया। परिजनों और बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसकी तलाश शुरू की गई।

काफी खोजबीन के बाद बृहस्पतिवार शाम को घर से करीब दो किलोमीटर दूर बच्ची का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पोखड़ा रेंज के रेंजर नक्षत्र शाह अपनी टीम के साथ और सतपुली पुलिस मौके पर पहुंची।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और डीएफओ को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया।

इलाके में गुलदार की बढ़ती सक्रियता को लेकर लोगों में भय और नाराजगी बनी हुई

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts