अपराध
वायरल वीडियो : नैनीताल के कालाढूंगी में दबंग ट्रैक्टर सवार ने ढाबे के किनारे खड़ी कार को मारी भीषण तीन टक्कर
कालाढूंगी। कालाढूंगी थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर सवार की दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने सड़क किनारे खड़ी कार को निशाना बनाते हुए उस पर लगातार टक्कर मार दी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चकलुआ निवासी हिमांशु देवपा मंगलवार रात अपने दोस्तों के साथ कालाढूंगी रोड स्थित एक पहाड़ी ढाबे पर खाना खाने पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने अपनी कार सड़क किनारे पार्क की, तभी तेज रफ्तार से एक ट्रैक्टर वहां पहुंचा। आरोप है कि चालक ने जानबूझकर कार पर हमला करते हुए उसे टक्कर मारनी शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी ने कार को एक के बाद एक तीन जोरदार टक्कर मारी, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय कार में बैठे लोग किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
