Connect with us

अपराध

इंडेन गैस के कर्मचारी ही कर रहे थे सिलेंडरों की कालाबाजारी, आयुक्त के निर्देशों के बाद एफ आई आर दर्ज

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में गैस सिलेंडर वितरण पर उठे सवाल, कालाबाजारी के शक में कर्मचारियों पर FIR के आदेश

हल्द्वानी में गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था पर उस समय सवाल खड़े हो गए जब कुछ कर्मचारियों की संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के संज्ञान में मामला आने के बाद तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, डहरिया क्षेत्र में महेंद्र फोटो स्टूडियो के पास इंडेन गैस सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा था। इसी दौरान यह पाया गया कि वितरण में लगे कर्मचारी 10 भरे हुए सिलेंडर मौके पर छोड़कर चले गए, जबकि बदले में खाली सिलेंडर नहीं लिए गए। इस असामान्य स्थिति ने प्रशासन को सतर्क कर दिया।

मामले की सूचना मिलते ही आयुक्त दीपक रावत ने संबंधित ठेकेदार और कर्मचारियों को बुलाकर पूछताछ की। लेकिन कोई भी व्यक्ति यह स्पष्ट नहीं कर पाया कि बिना खाली सिलेंडर लिए एक साथ इतने भरे सिलेंडर क्यों छोड़े गए। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कालाबाजारी की आशंका जताई गई।

इसके बाद आयुक्त ने सख्त रुख अपनाते हुए आउटसोर्स कर्मचारी संदीप, प्रेमपाल सिंह ठाकुर और प्रमोद चौहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

आयुक्त ने दो टूक कहा कि गैस वितरण प्रणाली में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपभोक्ताओं को परेशानी से बचाने के लिए कालाबाजारी और घटतौली की शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही केएमवीएन और संबंधित गैस एजेंसी को नियमित और औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वितरण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनी रहे।

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts