Connect with us

अपराध

बड़ी खबर : 36 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में महिला तस्कर पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 36 लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 132 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 36 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री विजय मेहता के नेतृत्व में नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 27 मार्च 2026 को एफटीआई गेट के पास चेकिंग के दौरान महिला अभियुक्ता को स्मैक तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्ता की पहचान जोया खान पत्नी मजहर आलम निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी, गांजाजाली, थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल, उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा संख्या 105/26 के तहत धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया है। अभियुक्ता को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्ता के खिलाफ पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मु0अ0सं0-197/24 धारा 420 भादवि थाना हल्द्वानी और मु0अ0सं0-166/24 धारा 420 भादवि थाना मुखानी शामिल हैं।

इस कार्रवाई पर एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम का उत्साहवर्धन करते हुए 2000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। पुरस्कृत किए गए पुलिसकर्मियों में उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह मेहता, उ0नि0 मनोज कुमार (चौकी टीपी नगर), कांस्टेबल तारा सिंह (चौकी टीपी नगर) और महिला कांस्टेबल अनिता फुलेरिया (कोतवाली हल्द्वानी) शामिल हैं।

नैनीताल पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष अब तक तीन माह में 14 मामलों में कार्रवाई करते हुए 18 तस्करों (जिनमें 2 महिलाएं शामिल हैं) को गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही कुल 901.242 ग्राम स्मैक, जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ 66 लाख 30 हजार रुपये है, बरामद की जा चुकी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts