Connect with us

Uncategorized

लालकुआं सीट पर 14 हजार वोटों के अंतर से हारे पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में चुनावी रूझानों में भाजपा 45 सीटों पर आगे, 22 पर कांग्रेस और तीन सीटों पर निर्दलीयों को बढ़त। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। राज्य की 70 सीटों पर 632 प्रत्याशियों के भाग्य का होना है फैसला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, सुबोध उनियाल पीछे चल रहे हैं।  लालकुआं सीट से पूर्व सीएम हरीश रावत हार गए हैं।  भाजपा के मोहन सिंह बिष्‍ट ने उन्‍हें 14 हजार वोटों से हराया है।

उत्‍तराखंड में आए रुझान में भाजपा ने कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए बढ़त बना ली है। भाजपा 46 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं कांग्रेस 20 सीटों पर बढ़त बनाई हुई हैं। कुछ देर बाद राज्य में तस्वीर साफ हो जाएगी की किसकी सरकार यहां बन रही है। गौरतलब है कि विगत 14 फरवरी को चुनाव हुए थे। राज्य की पांचवीं विधानसभा के लिए 70 पर मतदान हुआ था। जिसके नतीजे आज आने वाले हैं। गुरुवार को रुझानों में भाजपा ने शुरुआत से ही बढ़त बनाई हुई थी।

लालकुआं सीट से हारे पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत

पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत लालकुआं सीट से हार गए हैं। यहां इन्‍हें 14 हजार वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts