Connect with us

Uncategorized

दोस्तों के साथ नई दिल्ली से घूमने आया युवक नहाते वक्त नदी में बहा

बागेश्वर। नई दिल्ली से दोस्तों के साथ घूमने आया एक युवक नहाते समय सरयू नदी में बह गया। एसडीआरएफ, पुलिस, दमकल विभाग की टीम युवक को तलाश रही है लेकिन शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया था। नई दिल्ली के मोतीबाग, थाना सरसआला निवासी प्रिंस पाल (25) पुत्र वीरेंद्र पाल, खुशाल (30) पुत्र बुध प्रकाश निवासी डी 62 नई दिल्ली, अक्षय (26) पुत्र सुभाष निवासी दयानंद काॅलोनी डी 52 नई दिल्ली, राहुल मिश्रा (28) पुत्र मदन लाल निवासी शाहजहांपुर, बागेश्वर के तल्ला बिलौना निवासी अपने साथी पंकज कुमार पुत्र सुरेश लाल हाल निवासी मोतीबाग नई दिल्ली के साथ घूमने के लिए बागेश्वर आए थे।

ये पांचों दोस्त रविवार को तल्ला बिलौना में सरयू नदी में नहा रहे थे। सुबह करीब सवा दस बजे नहाने के दौरान प्रिंस अचानक नदी में डूब कर बह गया। देखते ही देखते वह आंखों से ओझल हो गया। प्रिंस के डूबते ही साथियों में खलबली मच गई। ये लोग भी उस समय नदी में नहा रहे थे। संयोग से वहां तल्ला बिलौना निवासी तैराक अकी कुमार भी मौजूद थे। उन्होंने चारों को नदी से निकाला।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts