Connect with us

Uncategorized

7 अप्रैल को अनाउंस होगी अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल ; मेकर्स द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो ने क्रिएट किया जेल से भागे पुष्पा का सस्पेंस

खबर शेयर करें -

अल्लू अर्जुन की पुष्पा की बढ़ती प्रत्याशा के बीच हाल में प्रोडक्शन हाउस द्वारा एक वीडियो क्लिप जारी की गई है, जिसने नेटिजन्स को ये जानने के लिए बेचैन कर दिया है कि आखिर पुष्पा कहां है ? ऐसे में फैन्स और नेटिजन्स के बीच अब यही बातें और अटकलों लगाई जा रही है कि कहीं ये पुष्पा फ्रैंचाइज़ी की अगली फिल्म पुष्पा-द रूल के ऑफिशियल अनाउंसमेंट की तरफ इशारा तो नही है । मेकर्स द्वारा पोस्ट किया गया ये क्रिप्टिक वीडियो बताता है कि पुष्पा तिरुपति में जेल से भाग गया, और अब लापता है ।

अल्लू अर्जुन की पुष्पा

दिसंबर 2021 में, एक नाम का जन्म हुआ, पुष्पा राज जिसने देश में तूफान ला दिया । इसने हर बाधा और सीमा को पार करते हुए देश के हर कोने में बसे दर्शकों के साथ कनेक्ट किया । छोटे शहरों की गलियों से लेकर क्रिकेट स्टेडियम, राजनीतिक रैलियों और कॉर्पोरेट बोर्ड रूम तक में इसके डायलॉग्स की गूंज सुनाई दी, जिसके साथ ही पुष्पा पावरहाउस भारतीय आम आदमी का प्रतीक बन गया । यहीं नही फिल्म के गाने मुरादाबाद में शादियों में भी बजे और इबीजा के क्लबों में प्ले हुए । आइकोनिक स्टार अल्लू अर्जुन के पुष्पा के दिलचस्प अवतार ने पूरे देश को फिल्म के लिए एकजुट किया, जिससे यह उस साल की सबसे बड़ी फिल्म बन गई । कह सकते है पुष्पा: द राइज एक फिल्म नहीं बल्कि एक इमोशन है जिसे सबने फील किया ।

लेकिन निर्माता मायत्री मूवीज ने एक अनूठी कॉन्सेप्ट वीडियो ‘द हंट फॉर पुष्पा’ के साथ फैन्स से इस सवाल का जवाब देने का वादा किया है कि पुष्पा कहां है । इस वीडियो को कल सुबह जारी किया जाएगा यानी आइकन स्टार अल्लू अर्जुन के जन्मदिन से ठीक पहले ।

पुष्पा: द रूल स्पष्ट रूप से उस फिल्म की तरह दिखती है जो न केवल बॉक्स ऑफिस बल्कि हमारे दिल और दिमाग पर भी राज करेगी और एक पैन इंडिया फिल्म के लिए नए स्टैंडर्ड्स सेट करेगी ।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts