Connect with us

Uncategorized

दोस्तों के साथ खेल रहा था मासूम, गोदाम मालिक समेत पांच लोगों ने उसे बुलाया; की बर्बरता

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर : दोस्तों के साथ खेल रहे मासूम को टाइल्स गोदाम स्वामी ने बंधक बनाकर पीट दिया। इससे वह घायल हो गया। इस मामले में बच्चे के पिता ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस के मुताबिक शास्त्री नगर गड्डा कालोनी निवासी प्रमोद कुमार पुत्र खुशी राम ने सौंपी तहरीर में कहा है कि शनिवार को उसका 11 वर्षीय बेटा शिवम अपने दो दोस्तों के साथ दक्ष चौराहे पर खेल रहा था। इसी बीच एक टाइल्स के गोदाम मालिक समेत पांच लोगों ने उसके बेटे और उसके दोस्तों को अपने गोदाम में बुला लिया।

बच्चों के गोदाम में पहुंचते ही उनकी पिटाई कर बंधक बनाया

आरोप है कि बच्चों के गोदाम में पहुंचते ही उनकी पिटाई कर बंधक बना लिया। इस दौरान शिवम का एक दोस्त आरोपितों के कब्जे से निकलकर भाग निकला और घर पहुंचा। जहां उसने स्वजन को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद शिवम के स्वजन मौके पर पहुंचे और गोदाम स्वामी से पूछताछ की तो वह मुकर गया।

बाद में आरोपित उसे कार में डालकर रास्ते में फेंककर चले गए। इसका पता चलते ही स्वजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले आए। प्रमोद कुमार ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts