Connect with us

Uncategorized

वाहन खाई में गिरने से उत्तराखंड में बड़ा हादसा; 02 की मौत, 10 घायल, देखिए सूची….

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में बीती देर रात एक वाहन खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे के वक्त इस वाहन में 12 लोग सवार थे, जिनमें से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। एसडीआरएफ की टीम ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वही दो शवों को अग्रिम कार्यवाही के लिए पुलिस के सुपर्द किया।

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार, बीती देर रात थाना जोशीमठ से सूचना मिली कि जोशीमठ के सामने चाइ थाई गांव के पास एक वाहन खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे की सूचना मिलते ही SI जगमोहन सिंह के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम उपकरणो के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन महिंद्रा बोलेरो (UK11TA 1789) में 12 लोग सवार थे, जोकि किलमाड़ा से शादी समारोह में सम्मिलित होने के उपरांत थैंक गांव वापस जा रहे थे। इसी दौरान अचानक वाहन अनियंत्रित होने से यह हादसा हो गया।

SDRF रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुँचकर रात के अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों में बचाव अभियान शुरू किया। टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन में से 10 घायलों को निकालकर उपचार के लिए तत्काल अस्पताल पहुँचाया। साथ ही 02 लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जिनके शवो को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

दुर्घटना में मृतको की सूची:

1. संगीता देवी उम्र – 32 वर्ष पत्नी कर्ण सिंह
2. कमल सिंह नेगी उम्र -43 वर्ष पुत्र राम सिंह नेगी

Accident in Chamoli: हादसे के घायलों की सूची

1. रमा देवी उम्र -40 वर्ष पत्नी सुरेंद्र सिंह
2. प्रकाश सिंह उम्र -29 वर्ष पुत्र जवाहर सिंह
3. खरडी देवी उम्र -52 वर्ष पत्नी गौर सिंह
4. जितेन्द्र राणा उम्र -31वर्ष पुत्र महेंद्र सिंह
5. रुक्मणि देवी उम्र -33 वर्ष पत्नी मुकेश सिंह
6. मोनिका देवी उम्र -28 वर्ष पत्नी विकेश नेगी
7. सुमित्रा देवी उम्र -45 वर्ष पत्नी पुरण सिंह
8. भरत सिंह नेगी उम्र -57 वर्ष पुत्र फतेह सिंह
9. पुष्पा देवी उम्र – 44 वर्ष पत्नी कमल
10. रजनी देवी उम्र -27 वर्ष पत्नी दिनेश नेगी

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts