Connect with us

Uncategorized

ठप रहेगी एक मार्च तक रोडवेज की यह सुविधा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवहन निगम की वेबसाइट शुक्रवार शाम से पूरी तरह से ठप पड़ी है। बताया जा रहा है कि देहरादून में निगम की ऑनलाइन साइट में काम होने से ऑनलाइन सेवा बंद कर दी गई है। विभागीय सूत्रों की माने तो इस साइट के बंद होने से परिवहन निगम की बसें देश और प्रदेश के विभिन्न मार्गों में खाली दौड़ रही हैं। यात्रियों को कोई जानकारी ना होने के कारण परेशान होकर अन्य वाहनों से यात्रा करना पड़ रहा है। उत्तराखंड परिवहन निगम के विभिन्न डिपो की आने-जाने वाली 150 से ज्यादा बसे ऑनलाइन बुकिंग से बुक होती है। ऑनलाइन के माध्यम से लोग अपने मोबाइल फोन, प्राइवेट एजेंट से अपनी-अपनी सीट रिजर्व कराते हैं।

इन बुकिंग से परिवहन निगम के राजस्व में में भी कापफी इजाफा होता है। लेकिन बीते शुक्रवार रात्रि से देहरादून में निगम की ऑनलाइन साइट में काम होने से ऑनलाइन सेवा बिल्कुल बंद कर दी गई है। जिस कारण से ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसमें अभी कुछ दिन तक इस साइट में निरंतर काम चलने की संभावना है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक इस साइट के बंद होने से परिवहन निगम की बसे देश-प्रदेश के विभिन्न मार्गों में खाली दौड़ रही है।

यात्रा को कोई जानकारी न होने से परेशान होकर वे अन्य वाहनों से अपने-अपने गंतव्यों को यात्रा कर रहे है। नैनीताल परिक्षेत्र के काठगोदाम डिपो में 10 वाल्वो बसें प्रतिदिन संचालित होती हैं। पहले यह बसें फुल रहती थी लेकिन 2 दिन में बसें यात्रियों को जानकारी के अभाव में खाली दौड़ रही हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts