Connect with us

Uncategorized

रिश्तों की मर्यादा को किया तार तार,हैवान बना ताऊ का बेटा, गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र के राजस्व पुलिस क्षेत्र में एक युवक ने अपनी ही 10 साल की नाबालिग चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म कर रिश्तों को तार-तार कर कर दिया। मामला प्रकाश में आने के बाद क्षेत्र मंे हड़कंप मच गया। पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर काठगोदाम पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो और 376 की धारा के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। जानकारी के अनुसार काठगोदाम थाना क्षेत्र से सटे राजस्व पुलिस क्षेत्र में एक युवक ने अपनी ही 10 साल की चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म किया। वह उसके साथ दो बार दुष्कर्म कर चुका है। पहली बार दुष्कर्म करने पर पीड़िता के परिजन लोकलाज के भय से चुप रहे।

बताया जा रहा कि पीड़िता की उम्र महज 10 साल है, जबकि आरोपी की उम्र 21 साल बताई जा रही है। बताया जाता है कि पीड़िता और नाबालिग का घर आस-पास है। करीब एक माह पूर्व आरोपी ने पीड़िता को बहाने से घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। लेकिन इस बार आरोपी का भांडा फूट गया। दर्द से परेशान नाबालिग से जब परिजनों ने पूछताछ की तो बच्ची ने सारी बात घरवालों को बता दी। जिसके बाद घरवालों ने आरोपी को धर दबोचा और उसकी पिटाई कर दी। इस पर परिजनों ने राजस्व पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मामले को काठगोदाम थाना पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया। जब मामला काठगोदाम पुलिस के पास पहुंचा तो आनन-फानन में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। इधर काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि मामला राजस्व क्षेत्र का है। चूंकि मामला गंभीर था, जिसे देखते हुए आरोपी के खिलाफ पोस्को और 376 के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रहे है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts