Connect with us

Uncategorized

अब यहां डोली धरती भूकंप के तेज झटकों से थर्राया समूचा इलाक़ा

खबर शेयर करें -

जकार्ता: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और इसके आसपास के इलाके सोमवार को भूकंप से थर्रा गए। सामने आई जानकारी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप के झटके तीव्रता 5.6 मापी गई। रिपोर्टस के अनुसार भूकंप के झटके कई सेकेंड तक महसूस किए जाते रहे। इस बीच बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की भी खबरें आने लगी हैं।

सामने आई जानकारी के अनुसार भूकंप से कम से कम 46 लोगों की मौत की खबर है। वहीं 700 से ज्यादा लोग घायल हो सकते हैं। हताहतों की संख्या बढ़ने की भी आशंका है। मिली जानकारी के अनुसार इस भूकंप का केंद्र पश्चिम जावा के सियानुजर में करीब 10 किलोमीटर गहराई में था।

राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी के प्रमुख सुहरयांतो ने कहा कि एक इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल, एक अस्पताल और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं सहित दर्जनों इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। एक बयान में कहा गया है कि हताहतों की संख्या और नुकसान के बारे में जानकारी अभी भी एकत्र की जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts