Connect with us

Uncategorized

नही मिली बिरयानी तो पत्नी को किया आग के हवाले खुद भी आया चपेट में दोनों की मौत

खबर शेयर करें -

चेन्नई: बिरयानी को लेकर हुए विवाद में पति और पत्नी दोनों की मौत हो गई. घटना के बारे में बताया जाता है कि बिरयानी को लेकर पति का अपनी पत्नी से विवाद हो गया. इस पर उसने पत्नी के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी. इस पर पत्नी ने तुरंत पति को गले लगा लिया. फलस्वरूप आग की चपेट में आने से दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों ने दम तोड़ दिया.

वृद्धावस्था की वजह से दंपत्ति मानसिक परेशानी से जूझ रहे थे और दोनों के बीच में हमेश किसी न किसी चीज को लेकर झगड़ा होता रहता था. इतना ही नहीं वे अपने बच्चों से भी झगड़ते थे. घटना के दिन सोमवार को करुणाकरण (75) ने बिरयानी खरीद कर अकेले ही खा ली. इस पर उसकी पत्नी पद्मावती (66) ने अपने पति से कहा कि उसे भी बिरयानी चाहिए. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहा. इसीबीच नाराज पति ने पत्नी पद्मावती पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी. इस पर पद्मावती ने तुरंत अपने पति करुणाकरण को पकड़ लिया. हादसे में दोनों जल जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts