Connect with us

Uncategorized

दिवाली पर बुझे कई घरों के चिराग, भीषण हादसे में 15 लोगों ने गंवाई जान

खबर शेयर करें -

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
मध्य प्रदेश के रीवा के पार बस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। हादसा शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ। 40 लोग घायल हुए हैं। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यूपी पासिंग बस हैदाराबाद से गोरखपुर जा रही थी। हादसे के वक्त कई मुसाफिर नींद में थे, जो हमेशा के लिए नींद में चले गए। चूंकि बस पीछे से ट्रॉले से टकराई थी तो कैबिन में बैठे लोग बुरी तरह इसमें फंस गए। उनकों निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करना पड़ी।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को यूपी पासिंग बस हैदाराबाद से गोरखपुर जा रही थी। तभी रात करीब 11.30 बजे बस ट्रॉले से टकरा गई। प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि आगे चल रहे ट्रेलर ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे चल रही सीधे ट्रॉले में जा घुसी। बस में सभी श्रमिक सवार थे, जो दीपावली मनाने अपने घर जा रहे थे।

इलाके के सीएमओ ने बताया है कि घायल यात्रियों को उपचार कराकर रात में 2 बसों में प्रयागराज भेजा गया है। मप्र के रीवा मेडिकल कॉलेज में गंभीर रूप से घायल यात्रियों का नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है। रीवा जिला प्रशासन सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहा है।
बताया गया कि बस की केबिन में भी 3-4 लोग फंस गए थे। गंभीर घायलों को एंबुलेंस से त्योंथर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। कई लोग हैं, जिनके हाथ-पैर इस हादसे में कट गए हैं। फिलहाल, घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीएम ने भी घायलों को तुरंत इलाज करने को कहा है।
बताया जा रहा है कि दीपावली की खुशियां मनाने सिकंदराबाद से बस में सवार होकर यात्री अपने घर लखनऊ जा रहे थे। इस बीच पहले यात्री बस कटनी पहुंची। बस में लखनऊ के लिए कटनी से और सवारियों को भरा गया। इसके बाद बस सवारियों को लेकर उत्तर प्रदेश के लखनऊ के लिए रवाना हुई। जैसे ही बस रीवा के सोहागी पहाड़ में पहुंची तो अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। वह ट्रक गिट्टी से लोड था। बस के बोनट और आगे की सीट पर बैठे सभी यात्रियों की मौत हो गई।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts