Connect with us

Uncategorized

काठगोदाम रेलवे स्टेशन में तैनात अधिकारी की पत्नी से दुष्कर्म अश्लील वीडियो बनाया

खबर शेयर करें -

काठगोदाम रेलवे स्टेशन में तैनात एक अधिकारी की पत्नी से दुष्कर्म का का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया, जिससे वह बेसुध हो गई और फिर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो भी बना लिया, जिसे वायरल करने का डर दिखाकर 10 लाख रुपये भी हड़प लिए। पुलिस ने प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी है।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति रेलवे स्टेशन काठगोदाम में अधिकारी हैं। 10 साल से वह रेलवे कालोनी में रहते थे। अब शहर में बस चुके हैं। रेलवे कालोनी में रहने के दौरान विभाग के ही एक कर्मचारी का बेटा रवि कुमार उनके घर आता था, तब युवक उसे मुंहबोली बहन मानता था। आरोप है कि अगस्त 2019 को उसके पति डयूटी पर गए थे और वह घर पर अकेली थी। युवक उसके घर कोल्डड्रिंक लेकर आया और खाना मांगा। इस बीच उसे एक गिलास में कोल्डड्रिंक दे दी, जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई। इस बीच युवक ने दुष्कर्म किया।

इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी युवक कई बार उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा और फिर रुपयों की मांग करने लगा। रुपये देने के लिए पीड़िता ने जेवर गिरवी रख दिए। पति व अपने संयुक्त बैंक खाते से भी रुपये निकालकर दे दिए। अब तक वह 10 लाख रुपये दे चुकी है। उसने यह बात पति को बताई। पति ने विरोध किया तो आरोपित ने धमकी दी। काठगोदाम थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने बताया तहरीर के आधार पर आरोपित रवि कुमार पर दुष्कर्म व धमकी की धारा में प्राथमिकी की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts