Connect with us

Uncategorized

खेत के पास खाई में पेड़ पर लटके मिले दो कंकाल, युवती के कंकाल की ऐसी हुई पहचान

खबर शेयर करें -

रविवार देर रात हरिद्वार में सिडकुल थाना क्षेत्र के डेंसो चौक के पास एक खेत के नजदीक खाई में दो कंकाल मिले हैं। दोनों कंकाल युवक और युवती के हैं। दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने बताया कि जहां कंकाल मिले हैं, वहां पेड़ पर दो फंदे लटके मिले हैं। एक फंदे में युवती के बाल लिपटे हैं। पुलिस ने दोनों कंकालों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब दस बजे एक सब्जी वाले ने सूचना दी कि डेंसो चौक के पास खेत के निकट खाई में दो नर कंकाल हैं। सूचना मिलते ही सिडकुल थानाध्यक्ष प्रमोद उनियाल और एसएसआई शहजाद अली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

घटनास्थल पर घना अंधेरा होने से पुलिस को खाई में नहीं उतर पाई। अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाने के साथ बिजली की व्यवस्था करके खाई में उतरने का प्रयास किया गया। सिडकुल थानाध्यक्ष प्रमोद उनियाल ने बताया कि जहां कंकाल मिले, वहां एक पेड़ पर दो फंदे लगे हैं। दोनों के शव पूरी तरह से सड़ गल गए थे और हड्डियां नीचे गिरी मिलीं। एक फंदे में लड़की के सिर के बाल उलझे मिले हैं। उन्होंने बताया कि मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। दोनों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मौके की स्थिति ऐसी है कि अभी कपड़ों की तलाशी नहीं ली गई। सोमवार सुबह तक स्थिति पूरी तरह से साफ हो जाएगी। पुलिस इस मामले को आत्महत्या मानकर चल रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts