Connect with us

Uncategorized

तो भाजपा विधायक पर मानहानि का मुकदमा दर्ज करेंगे कांग्रेस प्रदेश माहरा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में अध्यक्ष के खिलाफ बयानबाजी पर उबाल

खबर शेयर करें -


रानीखेत। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के ख़िलाफ़ अनर्गल बयानबाज़ी का आरोप जिला कांग्रेस कमेटी ने विधायक प्रमोद नैनवाल का पुतला दहन किया|
ज़िलाध्यक्ष महेश आर्या के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसी गांधी चौक पर इकठ्ठा हुए, उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि विगत दिनों विधायक प्रमोद नैनवाल द्वारा प्रेस वार्ता कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर शराब मफ़ियाओं को संरक्षण देने सहित कई आरोप लगाए। वक्ताओं ने इसका विरोध करते हुए कहा कि विधायक अपने भाई की करतूतों पर पर्दा डालने के लिए प्रदेश अध्यक्ष को बदनाम करने पर तुले हैं। कार्यकर्ताओं ने प्रमोद नैनवाल मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए गांधी चौक पर विधायक का पुतला फूँका। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि विधायक अपने भाई की कारगुजारियों को छुपाने के लिए मुझे बदनाम करने का असफल प्रयास कर रहे है| अगर वह सभी आरोपों को सिद्ध ना कर पाए तो मैं जल्दी ही विधायक प्रमोद नैनवाल पर मानहानि का दावा करूँगा|
पुतला दहन करने वालों में जिलाध्यक्ष महेश आर्या, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट,पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अतुल जोशी, चरण जयसवाल,पंकज जोशी,कुलदीप कुमार, विश्व विजय सिंह माहरा,अंकिता पंत, कुलदीप बिष्ट, कल्पना बेलवाल, दीप उपाध्याय, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमोद कुमार, विजय तिवारी, विनय तिवाड़ी आदि मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts