Connect with us

Uncategorized

 बड़ी खबर : जसपुर कोतवाल सस्पेंड, लगे ये गंभीर आरोप

शिकायत के बाद डीजीपी अशोक कुमार ने जसपुर कोतवाल को सस्पेंड कर दिया है। कोतवाल पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे हैं। इस मामले की जांच के सीओ काशीपुर वंदना वर्मा को सौंपी गई है।

 बड़ी खबर : जसपुर कोतवाल सस्पेंड, लगे ये गंभीर आरोप

जानकारी के अनुसार कोतवाल अशोक कुमार एक महिला के यौन उत्पीड़न के मामले में फंसे हैं। महिला ने डीजीपी अशोक कुमार से मिलकर मामले की शिकायती की थी। महिला ने जसपुर थाना प्रभारी पर पद का दुरुपयोग करने के आरोप लगाए। इस दौरान महिला ने पुख्ता सबूत भी उपलब्ध कराए।

महिला ने सबूत के तौर पर एक वीडियो भी सौंपा था, जिसमें निरीक्षक अशोक कुमार महिला के साथ दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले जसपुर कोतवाल अशोक कुमार पूर्व में कोतवाली के निरीक्षक थे, जहां उन पर कांग्रेसियों के उत्पीड़न का आरोप लगा था। विधायक तिलकराज बेहड़ के सदन में मामला उठाने के बाद उनका तबादला किच्छा से जसपुर कर दिया गया था।

अशोक कुमार मूल रूप से हरिद्वार जनपद के रहने वाले हैं। गौरतलब है कि कोतवाल अशोक कुमार शिकायत के बाद अभी कुछ माह पूर्व ही किच्छा प्रभारी निरीक्षक के पद से हटाए गए थे और जसपुर कोतवाली भेजे गए थे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts