Connect with us

Uncategorized

एशिया कप 2022 IND vs PAK T20: रविवार को खेला जाएगा मुकाबला, मैच का उठाना है मजा तो आजमाए ये तरीका

खबर शेयर करें -

एशिया कप 2022 में जिस एक मुकाबले का सबको इंतजार है वो रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाना है। इस मैच से पहले ही लोगों के अंदर इसको लेकर गजब का उत्साह है। टीम प्रैक्टिस में लोग भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ फोटो खिचवाते नजर आ रहे हैं। रविवार 28 अगस्त को इस मुकाबले से जुड़ी तमाम बातें जान लीजिए। कब और कहां देख सकते हैं इस मैच को और किस तरह उठा सकते हैं हर ओवर का मजा।

कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का यह मैच?

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का यह मैच 28 अगस्त, रविवार को होगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का यह मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का यह मैच ?

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप यह मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा। मैच से आधा घंटा पहले यानी शाम 7 बजे मुकाबला में टॉस होगा।

कहां देख सकते हैं भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का यह मैच?

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। फैंस इस मैच के लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद हॉटस्टार पर उठा सकते हैं।

एशिया कप के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रिषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान

एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमा, हैदर अली, हैरिस रउफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, हसन अली, नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts