Connect with us

Uncategorized

राजीव गांधी की जयंती पर राहुल गांधी ने शेयर किया भावुक वीडियो, प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री व दिवंगत कांग्रेस नेता राजीव गांधी की 78वीं जयंती है। उनके बेटे राहुल गांधी व बेटी प्रियंका गांधी ने उनके समाधि स्थल वीर भूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रॉबर्ट वाड्रा के अलावा कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे। राजीव गांधी की जयंती पर राहुल गांधी ने अपने पिता को खास तरीके से याद किया। उन्होंने ट्विटर पर एक भावुक वीडियो साझा किया और लिखा-पापा आप हर पल मेरे साथ मेरे दिल में हैं।

मैं हमेशा प्रयास करूंगा कि देश के लिए जो सपना आपने देखा उसे पूरा कर सकूं। इसके अलावा कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखाए भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती पर हम उन्हें शत शत नमन करते हैं। 21वीं सदी के भारत के वास्तुकार के रूप में यह उनकी दूरदर्शिता ही थी, जिसने भारत में आईटी और दूरसंचार क्रांति की शुरुआत की। आज हम उनकी विरासत का जश्न मनाते हैं।
पीएम मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि
राजीव गांधी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा मैं देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts