Connect with us

Uncategorized

शिवसेना का “सामना” में भाजपा पर निशाना: भाजपा वह अजगर है जो पूरा बकरा एक साथ निगलता है

मुंबई। महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घमासान के बीच शिवसेना अब आक्रामक रुख अपनाते हुए अपने बागी विधायकों और भारतीय जनता पार्टी पर करारा हमला बोला है। अपने मुखपत्र ‘सामना’ में शिवसेना ने बागी विधायकों को जहां गर्त से निकलने की सलाह दी है तो वहीं भाजपा को नारद मुनि से लेकर खतरनाक अजगर तक बता दिया है। सामना में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। इतना ही नहीं इस लेख में देवेंद्र फडणवीस को भी चेतावनी दी गई है।
अपने मुखपत्र सामना में शिवसेना ने लिखा है कि भाजपा अपने मित्रों, सहयोगी पक्षों का ‘निवाला’ निगलने पर ही शांत होती है, ये अब झाड़ी में बैठे विधायक और नेताओं को जल्द ही पता चलेगा। इन विधायकों के गुट को महाशक्ति के अजगर ने लपेट लिया है। ये अजगर पूरा बकरा जैसे निगलता है, वैसे ही आगे चलकर इस गुट को भी निगल जाएगा। भाजपा कहें तो सर्वत्र है, लेकिन कहीं भी नहीं! उनका काम नारद मुनि की तरह चलता है।

सामना में आगे लिखा गया है कि गुवाहाटी में ‘झाड़ी-पहाड़-होटल’ वगैरह है लेकिन महाराष्ट्र में शिवराय और बालासाहेब ठाकरे का विचार है। शाहू, फुले, आंबेडकर की नीति है। पहला कहना है कि ‘गर्त’ से बाहर निकलो और दूसरा यह कि भाजपा इस ‘गर्त’ में नहीं कूदे। महाराष्ट्र में भगवा की ही विजय होगी। पंचावन से एक सौ पंचावन करने की ताकत ‘मनहाटी’ बाजुओं में है। विचारों की विजय इसे ही कहते हैं!

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts