Connect with us

Uncategorized

होटल साईं लीला में रहने-खाने के साथ वाहन धोने की भी सुविधा


हल्द्वानी : रामपुर रोड पर गणेश कत्था फैक्ट्री के पास होटल साईं लीला का बुधवार को शुभारंभ हो गया है। हाईवे से सटे इस होटल में अतिथियों को बेतहर रहने व खाने की सुविधाएं मुहैया करायी जाएंगी। इसके साथ ही अतिरिक्त शुल्क अदा करने पर यात्रियों के वाहन धाने व सर्विसिंग की सुविधा भी होटल प्रबंधन की ओर से देने का दावा किया गया है।
होटल साईं लीला का शुभारंभ स्वामी भैरव दत्त शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक बंशीधर भगत और वरिष्ठ काग्रेसी नेता महेश शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इससे पूर्व होटल परिसर में सुंदरकांड का आयोजन किया गया। होटल के निदेशक सागर शर्मा बताया कि शुरुआती चरण में होटल में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एसी व नान एसी के कुल आठ कमरों की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। इसके साथ ही अतिथियों को उच्च गुणवत्ता के भोजन की सुविधा भी उपलब्ध करायी जाएगी। होटल की विशेषता यह है कि अतिथियों को वाहनों की साफ-सफाई व सर्विसिंग की सुविधा दी जाएगी। यहां बता दें कि सागर शर्मा के साईं मोटर्स के नाम से होटल के समीप व हिम्मतपुर बैजनाथ, गैस गोदाम रोड में वाहनों के वर्कशाप भी हैं। शुभारंभ समारोह के दौरान निर्मला शर्मा, तयन जोशी, पंकज उप्रेती, दीपक नेगी आदि मौजूद रहे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts