Connect with us

Uncategorized

बिलग्राम शरीफ जा रहे रामनगर के युवकों की कार को भोर में ट्रक ने मारी टक्कर, पांच की मौत

रामनगर: मंगलवार की सुबह रामनगर के लिए बहुत दुख भरी रही। बिलग्राम शरीफ दरगाह जा रहे शहर पांच युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है।

बताया जा रहा है एक साथ दो कारों से रामनगर से कुल दस लोग निकले थे। भोर में करीब साढ़े चार, पांच बजे के आसपास ट्रक ने उनमें से एक कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में कार में सवार पांच युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पांचों रामनगर में अपना कारोबार करते थे। हादसे की खबर सुनने के बाद स्वजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

रामनगर के दस युवक दो कारों से भोर में बिलग्राम शरीफ मजार के लिए निकले थे। वे बरेली से निकलकर साहजहांपुर रोड पर पहुंचे ही थे कि ट्रक ने उनमें से एक कार को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में उस कार में सवार पांच लोगों घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सभी युवक रामनगर के मोहल्ला खताड़ी व गूलरघट्टी इलाके के निवासी हैं।

मृतकों में गूलरघट्टी निवासी इमरान खान, खताडी़ निवासी हाफ़िज़ ताहिर, मुजामिल, सगीर व फरीद शामिल हैं। इनमें एक रामनगर के इंडियन मेडिकल स्टोर के स्वामी के भाई हैं।

हादसे की खबर सुनकर स्वजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts