Connect with us

Uncategorized

ड्यूटी मजिस्ट्रेट के गले लगकर रो पड़ा युवक, बोला- अंकल, ‘इस अग्निपथ को बंद करवा दो, करियर खराब हो जाएगा’

पानीपत. अग्निपथ योजना को लेकर हरियाणा में जमकर विरोध हो रहा है. हजारों छात्र सड़कों से लेकर रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन और आगजनी कर रहे हैं. इसी बीच हरियाणा के पानीपत जिले से एक ऐसी वीडियो सामने आई है जिसे लोग जमकर शेयर कर रहे हैं. ये वीडियो प्रदर्शन कर रहे एक छात्र का है. जो ड्यूटी मजिस्ट्रेट के गले लगकर फूट-फूट कर रोने लग पड़ा. ड्यूटी मजिस्ट्रेट को गले लगाकर युवक बोला अंकल जी इस अग्निपथ को बंद करवा दो, करियर खराब हो जाएगा.

यह मामला पानीपत स्थित मिनी सचिवालय के सामने का है. जहां प्रदर्शन के दौरान एक छात्र ड्यूटी मजिस्ट्रेट के गले लग गया और रोते हुए कहने लगा, ‘अंकल, इस इस अग्निपथ को बंद करवा दो. 4 साल से फौज की तैयारी कर रहा हूं. मेरा करियर खराब हो जाएगा.’

इस दौरान अधिकारी ने युवक को आश्वासन देते हुए कहा कि बेटा, तुम लिखित में ज्ञापन दो. हम तुम्हारी बात सरकार तक पहुंचाएंगे. इस दौरान प्रदर्शनकारी युवाओं का कहना था कि सरकार ने उनके सपनों को चकनाचूर कर दिया है. सेना में 4 साल की नौकरी करने के बाद घर आकर युवा अपराध की तरफ अग्रसर होंगे.

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts