Connect with us

Uncategorized

इन दो घरेलू नुस्खों से तुरंत छू मंतर हो जाएंगे खटमल

नीम का तेल- नीम का तेल एक ऐसी चीज है जिसके इस्तेमाल से आप बेड, सोफा सेट आदि कई जगहों से खटमल को चंद मिनटों में भगा सकते हैं। जी हाँ, इसकी महक काफी तेज होती है। इसके आगे खटमल रुकने का नाम भी नहीं लेते हैं। खटमल के अलावा अगर अन्य कोई कीड़ा भी बेड या सोफा के अंदर घुस जाए तो वो भी चंद मिनटों में भाग जाएगा। हालाँकि इसके लिए सबसे पहले एक बर्तन में 1 चम्मच नीम का तेल निकाल लीजिए। अब इसमें कॉटन को अच्छे से भिगोकर बेड के लगभग सभी हिस्सों में लगा दें। वैसे आप चाहें तो कॉटन बॉल को भिगोकर बेड के नीचे भी रख सकते हैं। आप इस प्रक्रिया को सप्ताह में लगभग 2 दिन ज़रूर करें।

लैवेंडर ऑयल- नीम के तेल के साथ-साथ लैवेंडर का तेल भी बेहतरीन है। जी दरअसल बेड से खटमल को दूर भगाने के लिए यह अच्छा है। ऐसा इसलिए क्योंकि लैवेंडर की सुगंध से खटमल बेड के आसपास भी नहीं भटकेंगे। इसके इस्तेमाल से घर में लगने वाले अन्य कीड़ों को भी आप दूर भगा सकते हैं। हालाँकि इसके लिए लैवेंडर ऑयल में कॉटन को अच्छे से भिगो लें। अब आप कॉटन को बेड के नीचे रखकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद खटमल अपने आप भाग जाएंगे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts