Connect with us

Uncategorized

सख्ती: ‘अग्निपथ’ को लेकर प्रदर्शनों पर डीजीपी सख्त, दिए कड़े निर्देश

देहरादून। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने पुलिस अधिकारियों को राज्य में युवाओं के प्रदर्शनों को लेकर सख्त निर्देश जारी किए है। अग्निपथ योजना के खिलाफ देशभर में हो रहे हिसक प्रदर्शन को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस भी अलर्ट हो गई है। डीजीपी अशोक कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के पुलिस प्रभारियों के साथ बैठक की। बैठक में डीजीपी अशोक कुमार ने आदेश दिए कि अराजकता और तनावपूर्ण माहौल बनाकर उपद्रव करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। DGP अशोक कुमार ने राज्य के सभी जनपद प्रभारियों को अलर्ट रहने के साथ ही आर्मी कोचिंग सेन्टर संचालकों और प्रदर्शनकारी युवाओं से वार्ता कर शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के सख्त दिशानिर्देश दिए हैं। DGP ने कहा कि प्रदेश में किसी भी कीमत पर माहौल नहीं बिगड़ने दिया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति असंवैधानिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करके शान्ति या कानून व्यवस्था प्रभावित करता है, तो उसके विरूद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। रेलवे स्टेशन और बस अड्डे के अलावा अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात करने को कहा गया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts