Connect with us

Uncategorized

नोएडा में दिखा रफ्तार का कहर, 2 गाड़ियों में हुई जबरदस्त भिड़ंत; जानें फिर क्या हुआ

नई दिल्ली: दिल्ली से सटे नोएडा में दो गाड़ियों की भिड़ंत में एक शख्स की मौत का मामला सामने आया है. फेस-3 थानाक्षेत्र के सेक्टर-72 के पास बुधवार रात दो गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि फेस-3 थानाक्षेत्र में कैलाश अस्पताल के पास बुधवार रात क्रेटा और वॉक्स वैगन कार आपस में टकरा गईं. हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें उपचार के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने घायलों में से एक प्रदीप को मृत घोषित कर दिया.

उन्होंने आगे बताया कि अन्य चार की हालत भी नाजुक बनी हुई है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि इस बीच जेवर थानाक्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए एक सड़क हादसे में मुरारी (30) नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts