Connect with us

Uncategorized

अग्निपथ को लेकर हल्द्वानी में बवाल, हाइवे जाम करने वाले युवाओं पर लाठीचार्ज, दर्जनों हिरासत में लिए गए

हल्द्वानी : Agnipath Scheme Protest Haldwani : सेना भर्ती में आए अग्निपथ योजना को लेकर हल्द्वानी में बवाल हो गया है। सैंकड़ों युवाओं ने तिकोनिया चौराहा पर एकत्र होकर नैनीताल हाइवे जाम कर दिया। युवकों ने जब हाईवे से हटने के इनकार कर दिया तो पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। मौके से दर्जनों युवाओं को हिरासत लिया लिया गया है।

अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार की सुबह कुमाऊं भर के 500 से अधिक युवा रामलीला मैदान में एकत्र हुए। इसके बाद जुलूस की शक्ल में युवा तिकोनिया चौराहे पर पहुंच गए। नैनीताल हाइवे जाम होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई। युवाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तो पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया।

अग्निपथ को लेकर हल्द्वानी में बवाल, हाइवे जाम करने वाले युवाओं पर लाठीचार्ज, दर्जनों हिरासत में लिए गए

युवाओं के नहीं मानने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। युवा पुलिस से बचने के लिए भागने लगे। पुलिस ने हंगामा करने वाले दर्जनों युवाओं को हिरासत में ले लिया है। एसपी क्राइम डा. जगदीश चन्द्र ने बताया युवाओं को समझाने का प्रयास किया गया। युवाओं को काबू में करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इधर, युवाओ का कहना है सरकार अग्निपथ योजना शुरू कर उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रही है।

रोडवेज, रेलवे, काठगोदाम में पीएसी तैनात

हंगामे की आशंका को देखते हुए रोडवेज स्टेशन, रेलवे स्टेशन व काठगोदाम में पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस को आशंका है कि युवा तोड़फोड़ जैसी घटना कर सकते हैं। इधर, तिकोनिया चौराहे से हटाए जाने के बाद युवा नरीमन तिराहा काठगोदाम में एकत्र होकर हंगामा करने लगे। हंगामा अभी भी जारी है।

डेढ़ घण्टा जीरो जोन रहा हाइवे

युवाओं के हंगामे के बाद नैनीताल हाइवे को डेढ़ घण्टा जीरो जोन करना पड़ा। कालूसिद्ध मंदिर से वाहनों को कालाढूंगी रोड से होकर काठगोदाम को भेजा गया। वहीं काठगोदाम से आने वाले वाहन दूसरे रूट से भेजे गए। तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात है। दिन में भी हंगामे की आशंका बनी हुई है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts