Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी में यहां मिली मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (MR) की लाश, पुलिस जांच में जुटी

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के रूपनगर में किराए के कमरे में एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक मूल रूप से बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है हल्द्वानी में पिछले 14 साल से एमआर की नौकरी करता था।
मृतक की शिनाख्त 46 वर्षीय प्रकाश कुमार के रूप में की गई है। पुलिस के मुताबिक मृतक मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। मृतक की पत्नी इन दिनों अपने गांव बिहार गई हुई है। बुधवार सुबह जब प्रकाश कुमार काफी देर तक नहीं उठा तो मकान मालिक ने जगाने के लिए कमरे का दरवाजा खोला तो प्रकाश कुमार बिस्तर पर अचेत पड़ा हुआ था सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो प्रकाश कुमार मृत अवस्था में था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर मोर्चरी में भेजा है तो वहीं परिजनों को भी सूचित किया है। बताया जा रहा है कि मृतक एक महीने पहले ही इस कमरे में शिफ्ट हुआ था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है पुलिस के मुताबिक मृतक के परिजनों के आने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts