Connect with us

Uncategorized

ड्रग सेवन के आरोप में श्रद्धा कपूर का भाई सिद्धांत पुलिस हिरासत में, हाई प्रोफाइल रेव पार्टी का मामला

बेंगलूरू। बेंगलुरू पुलिस की छापामारी में एक रेव पार्टी का खुलासा हुआ है। इससे भी बड़ी खबर यह है कि जिन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, उनमें बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का भाई सिद्धांत कपूर भी शामिल है। बेंगलुरू पुलिस ने इसकी आधिकारिक जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक, अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को कल (रविवार) रात बेंगलुरु के एक होटल में एक रेव पार्टी में पुलिस छापेमारी के दौरान हिरासत में लिया गया। वह कथित तौर पर ड्रग्स का सेवन करने वाले 6 लोगों में शामिल है। आगे की कार्रवाई जारी है।
पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एमजी रोड पर एक होटल पर छापा मारा, जहां एक पार्टी का आयोजन किया गया था। पुलिस ने नशीली दवाओं के सेवन के संदेह में 35 लोगों के नमूने भेजे। पुलिस ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि सिद्धांत कपूर ने ड्रग्स का सेवन किया या नहीं।

हिंदी फिल्म स्टार शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर भी एक अभिनेता हैं जिन्होंने 2020 की वेब सीरीज ‘भौकाल’ में चिंटू डेढ़ा के चरित्र को चित्रित किया है। उन्होंने कई फिल्मों में भी अभिनय किया, जैसे ‘शूटआउट एट वडाला’, ‘अग्ली,’ हसीना पारकर ‘, ‘चेहरे’ आदि। उन्होंने ‘भागम भाग’, ‘चुप चुप के’ जैसी फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में भी काम किया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts