Connect with us

Uncategorized

मात्र 1 वोट से चुनाव हारे सुभाष चंद्रा, जानें राज्यसभा के परिणाम

मात्र 1 वोट से चुनाव हारे सुभाष चंद्रा, जानें राज्यसभा के परिणाम

दिल्ली। हरियाणा में देर रात हुए वोटों की गिनती के बाद भाजपा के कृष्ण लाल पंवार और भाजपा-जजपा समर्थित निर्दलीय कार्तिकेय शर्मा विजेता घोषित किए गए। कांग्रेस के अजय माकन चुनाव हार गए। यहां पर पहले वोटों की गिनती रोक दी गई थी। आधी रात के बाद फिर से शुरू कराई गई वोटिंग के बाद नतीजे घोषित किए गए।
राज्यसभा चुनाव में राजस्थान की चार में से तीन सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की जबकि एक सीट पर भाजपा को जीत मिली। सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि राजस्थान में तीन राज्यसभा सीटों पर कांग्रेस की विजय लोकतंत्र की जीत है। उन्होंने प्रमोद तिवारी, मुकुल वासनिक और रणदीप सुरजेवाला को बधाई दी। वहीं, सुभाष चंद्रा को हार का सामना करना पड़ा। यहां भाजपा एक वोट के अंतर से सीट हार गई। कर्नाटक में भाजपा ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी जीत दर्ज की है।

महाराष्ट्र का मुकाबला बेहद रोचक रहा. यहां शनिवार तड़के तक चुनावों का नतीजा आया. महाविकास अघाड़ी गठबंधन ने 3 तो भाजपा ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की. वहीं, शिवसेना के दूसरे कैंडिडेट को हार का सामना करना पड़ा।

मात्र 1 वोट से चुनाव हारे सुभाष चंद्रा, जानें राज्यसभा के परिणाम
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts