Connect with us

Uncategorized

चीन सीमा पर देहरादून न‍िवासी सेना का जवान 12 दिन से लापता, बटालियन के सुबेदार मेजर ने स्वजन को दी सूचना

चीन सीमा पर देहरादून न‍िवासी सेना का जवान 12 दिन से लापता, बटालियन के सुबेदार मेजर ने स्वजन को दी सूचना

देहरादून: अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा पर तैनात दून का एक जवान पिछले 12 दिन से लापता है। जवान मूलरूप से रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ का निवासी है। उनका परिवार वर्तमान में सैनिक कालोनी अंबीवाला में रहता है। जवान के लापता होने की सूचना बटालियन के अधिकारियों ने उनकी पत्नी को दी है। जिसके बाद से परिवार वाले चिंतित हैं। जवान के लापता होने की सूचना मिलने पर स्थानीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर व अन्य लोग भी अंबीवाला पहुंचे और परिवार वालों को हिम्मत रखने की सलाह दी।

जानकारी के अनुसार सातवीं गढ़वाल राइफल्स में तैनात जवान प्रकाश सिंह राणा वर्तमान में अरुणाचल में चीन सीमा से लगी ठाकला पोस्ट पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि बटालियन के सुबेदार मेजर ने बीती 29 मई को उनकी पत्नी ममता राणा को फोन कर जवान के लापता होने की सूचना दी थी। सेना की तरफ से बताया गया कि उन्हें ढूंढने की पूरी कोशिश की जा रही है। लेकिन जब बारह दिन बाद भी लापता जवान का कोई सुराग नहीं लगा तो स्वजन की चिंता बढऩे लगी। जवान के परिवार में उनकी पत्नी ममता राणा के अलावा 10 साल का बेटा अनुज व सात साल की बेटी अनामिका है जो कि वर्तमान में प्रेमनगर से आगे अंबीवाला सैनिक कालोनी में रहते हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नाते—रिश्तेदारों व अन्य लोगों ने जवान के अंबीवाला स्थित घर पहुंचकर परिवार वालों को हिम्मत बंधा रहे हैं।

चीन सीमा पर देहरादून न‍िवासी सेना का जवान 12 दिन से लापता, बटालियन के सुबेदार मेजर ने स्वजन को दी सूचना

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts