Connect with us

Uncategorized

ओखलकांडा हादसा: सब कुछ लुट गया महेश का, संसार उजड़ा हादसे में

ओखलकांडा हादसा: सब कुछ लुट गया महेश का, संसार उजड़ा हादसे में
ओखलकांडा हादसा: सब कुछ लुट गया महेश का, संसार उजड़ा हादसे में

हल्द्वानी। ओखलकांडा ब्लॉक क्षेत्र में रीठासाहिब मार्ग पर पाने वाले अघोङा के पास गुरुवार शाम मैक्स जीप के करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिरने के घटना से पतलोट क्षेत्र के ग्राम मटेला निवासी महेश मटियाली पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। इस हादसे में महेश की पत्नी समेत दो बेटों की मौके पर ही मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार, महेश मटियाली की पत्नी हेमा देवी गुरुवार को अपने दोनों बेटों राहुल और नंदन को साथ लेकर रीठा साहिब किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मायके जा रही थी। रास्ते में मैक्स जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने से हेमा देवी और उनके दोनों बेटों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद हेमा देवी के ससुराल और मायके में मातम छाया है। वहीं रात साढ़े 11 बजे घटना स्थल पहुंचे धारी एसडीएम योगेश मेहरा, एसडीएफआर, मुक्तेश्वर व राजस्व पुलिस खाई से शव बाहर निकालने में जुटे रहे, लेकिन शव नहीं निकाले जा सके। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने बताया कि
मृतकों की शिनाख्त ग्राम मटेला ओखलकांडा, जिला नैनीताल निवासी हेमा देवी पत्नी महेश मटियाली, राहुल पुत्र महेश मटियाली, नंदन पुत्र महेश मटियाली और रीठा साहिब चम्पावत निवासी सुरेश सिंह पुत्र भूपाल सिंह और चम्पावत निवासी भूपाल सिंह पुत्र तेज सिंह के रूप में की गई है।

ओखलकांडा हादसा: सब कुछ लुट गया महेश का, संसार उजड़ा हादसे में
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts