Connect with us

Uncategorized

Aaj Ka Rashifal 10 June 2022: वृषभ राशि के जातकों को बिजनेस में मिलेगा लाभ, वहीं कुछ राशियों को करना पड़ सकता है आर्थिक संकट का सामना

 

Aaj Ka Rashifal 10 June 2022: वृषभ राशि के जातकों को बिजनेस में मिलेगा लाभ, वहीं कुछ राशियों को करना पड़ सकता है आर्थिक संकट का सामना

Aaj Ka Rashifal 10 June 2022: आज 10 जून शुक्रवार का दिन के ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि प्रातः 7.27 तक रहेगी उसके बाद एकादशी तिथि लग रही है। आज का दिन सभी प्रकार की आध्यात्मिक साधनाओं के लिए व अन्य शुभ काम करने के लिए, सभी महत्वपूर्ण व्यवसाय के लिए, भूमि भवन वाहन आदि खरीदने के लिए, विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि करने के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका शुक्रवार का दिन।

Aaj Ka Rashifal 10 June 2022: वृषभ राशि के जातकों को बिजनेस में मिलेगा लाभ, वहीं कुछ राशियों को करना पड़ सकता है आर्थिक संकट का सामना

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा।आज का दिन कार्य की अधिकता रहेगी जिसकी वजह से घरेलू कामों को समय नहीं दे पाएंगे। कार्यक्षेत्र में नए अनुबंध फायदेमंद रह सकते हैं। किंतु निवेश करते समय जल्दबाजी में निर्णय न लें आर्थिक नुकसान हो सकता है। व्यापार के लिए दिन सामान्य रहेगा। बोलचाल में सावधानी बरतें। बेवजह किसी विवाद में न उलझें। छात्रों के लिए मेहनत करने का दिन है। पढ़ाई लिखाई पर ध्यान दें। परिवार में सुख शांति रहेंगी। दांपत्य जीवन का तनाव दूर होगा। प्रेम के लिहाज से आज का दिन अच्छा है रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी।

Aaj Ka Rashifal 10 June 2022: वृषभ राशि के जातकों को बिजनेस में मिलेगा लाभ, वहीं कुछ राशियों को करना पड़ सकता है आर्थिक संकट का सामना

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

आज आपका दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है।कार्य क्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कार्यालय में सहकर्मियों के सहयोग से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। यदि किसी नए व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। भाई बहनों के घर पर घूमने जाने का प्रोग्राम बन सकता है। पारिवारिक समस्याओं का सामना धैर्य पूर्ण करें माता पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। प्रेम संबंधों के लिए दिन ठीक ठाक है आपसी सहयोग बढ़ेगा।

Aaj Ka Rashifal 10 June 2022: वृषभ राशि के जातकों को बिजनेस में मिलेगा लाभ, वहीं कुछ राशियों को करना पड़ सकता है आर्थिक संकट का सामना

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

आज दिन ठीक ठाक रहेगा। प्रोफेशनल जीवन के लिए आज का दिन विशेष रहेगा किंतु व्यक्तिगत जीवन में उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के सहयोग से कोई उपलब्धि हासिल हों सकती है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी धनलाभ के योग बन रहे हैं। छात्रों के परीक्षा में सकारात्मक परिणाम आने की संभावना है। आज के दिन किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करेंगे। दांपत्य जीवन में अनबन रह सकती है। प्रेम संबंधों में कड़वाहट बढ़ सकती है संयम से काम लें।

Aaj Ka Rashifal 10 June 2022: वृषभ राशि के जातकों को बिजनेस में मिलेगा लाभ, वहीं कुछ राशियों को करना पड़ सकता है आर्थिक संकट का सामना

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा।कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य बनेंगा । यदि किसी नये व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ रहेगा । किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। भाई बहनों में मनमुटाव बढ़ सकता है। माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिवार में सुख शांति रहेगी। बच्चों की शिक्षा पर पैसा खर्च होगा। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अच्छा है आपसी समझ में बढ़ोतरी होगी।

Aaj Ka Rashifal 10 June 2022: वृषभ राशि के जातकों को बिजनेस में मिलेगा लाभ, वहीं कुछ राशियों को करना पड़ सकता है आर्थिक संकट का सामना

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

आज दिन सामान्य रहेगा।आर्थिक क्षेत्र में उन्नति करेंगे धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आज उच्च अधिकारियों की सहायता मिल सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा । अच्छा अनुबंध प्राप्त हो सकता है रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने प्रतिभा के लिए पुरस्कार मिल सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन शुभ हो इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेंगी। माता का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा । जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है अविवाहितों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

Aaj Ka Rashifal 10 June 2022: वृषभ राशि के जातकों को बिजनेस में मिलेगा लाभ, वहीं कुछ राशियों को करना पड़ सकता है आर्थिक संकट का सामना

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ है, मन में प्रसन्नता महसूस करेंगे।कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। वह आपके काम की प्रशंसा होंगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होंगी। कारोबार में किसी चीज़ को लेकर पूंजी निवेश कर सकते हैं। किसी नए व्यापार की शुरुआत कर सकते है किंतु पैसे के लेन देन में सावधानी बरतें। छात्रों के लिए आज का दिन शुभ है किसी एग्जीबिशन भाग ले सकते हैं। बड़े भाई बहनों से कोई उपहार मिल सकता है। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा किसी आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में मतभेद उभर सकते हैं क्रोध पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंधों में तनातनी बढ़ सकती है।

Aaj Ka Rashifal 10 June 2022: वृषभ राशि के जातकों को बिजनेस में मिलेगा लाभ, वहीं कुछ राशियों को करना पड़ सकता है आर्थिक संकट का सामना

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

आज दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा।आज का दिन किस्मत का सहयोग प्राप्त होगा धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को इन्क्रीमेंट या प्रमोशन मिल सकता है। यदि किसी नए बिज़नेस की शुरुआत करने जा रहे हैं तो वरिष्ठजनों से सलाह अवश्य लें। विदेश में पढ़ाई की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए समय अनुकूल है। मित्रों के साथ समय मौज मस्ती में बीतेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।

Aaj Ka Rashifal 10 June 2022: वृषभ राशि के जातकों को बिजनेस में मिलेगा लाभ, वहीं कुछ राशियों को करना पड़ सकता है आर्थिक संकट का सामना

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा है।कार्यक्षेत्र में चल रहे गतिरोध दूर होंगे कोई सुनहरा अवसर हाथ लग सकता है, जिससे आर्थिक स्थित बेहतर होगी। व्यापारी वर्ग के लिए दिन खास रहेगा कोई महत्वपूर्ण अनुबंध प्राप्त हो सकता है धन लाभ के अवसर मिलेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर साबित होगा इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से दूरियां खत्म होगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है मन की बात साझा कर सकते है।

Aaj Ka Rashifal 10 June 2022: वृषभ राशि के जातकों को बिजनेस में मिलेगा लाभ, वहीं कुछ राशियों को करना पड़ सकता है आर्थिक संकट का सामना

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन सामान्य ही रहेगा। व्यापारी गतिविधियों में छोटी छोटी बाधाएं आ सकती है, जिससे मन परेशान रह सकता है। अनावश्यक खर्च की अधिकता रहेगी, लेकिन आय में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। छात्रों को आज कड़ी मेहनत करने पर भी परिणाम की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में मनमुटाव पैदा हो सकता है, वाद विवाद फैलाने का प्रयास करें।

Aaj Ka Rashifal 10 June 2022: वृषभ राशि के जातकों को बिजनेस में मिलेगा लाभ, वहीं कुछ राशियों को करना पड़ सकता है आर्थिक संकट का सामना

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन ठीक ठाक रहने वाला है।कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना होगा वरीष्ठ अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें बेवजह बहस में न पड़े। व्यापारी जन पूँजी निवेश करते समय सावधानी बरतें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। धन संबंधी मामले उलझ सकते हैं जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। छात्रों के लिए दिन शुभ हो। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा बाहर घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन बेहतर है।

Aaj Ka Rashifal 10 June 2022: वृषभ राशि के जातकों को बिजनेस में मिलेगा लाभ, वहीं कुछ राशियों को करना पड़ सकता है आर्थिक संकट का सामना

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

आज दिन आप के लिए सामान्य साबित होगा।आज आप आत्मविश्वास की कमी महसूस कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है सहकर्मी का काम अटका सकते हैं। अनावश्यक खर्चों की वजह से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। छात्रों के लिए दिन सामान्य रहेगा। भाई बहनों में छिटपुट मनमुटाव हो सकता है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक माहौल में सकारात्मक बदलाव आएंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अनुकूल है रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।

Aaj Ka Rashifal 10 June 2022: वृषभ राशि के जातकों को बिजनेस में मिलेगा लाभ, वहीं कुछ राशियों को करना पड़ सकता है आर्थिक संकट का सामना

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

आज दिन शुभ फलदायी रहेगा।आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यालय में उच्चाधिकारियों की मदद से धन लाभ होगा। कारोबार में अच्छे परिणाम प्राप्त होने की संभावना। व्यापार के क्षेत्र में कोई अहम फैसला ले सकते हैं जिसमें आगे चलकर सफलता मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग समय पर अपना कार्य पूर्ण करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों के साथ समय हंसी मजाक में बीतेगा। परिवार के साथ किसी आयोजन में शामिल हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम के लिहाज से दिन शुभ है समय साथ बिताएंगे।

Aaj Ka Rashifal 10 June 2022: वृषभ राशि के जातकों को बिजनेस में मिलेगा लाभ, वहीं कुछ राशियों को करना पड़ सकता है आर्थिक संकट का सामना

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts