Connect with us

Uncategorized

विवेकानंद अस्पताल के कुक का शव मिला झाड़ियों में, बारकोट का था मृतक

विवेकानंद अस्पताल के कुक का शव मिला झाड़ियों में, बारकोट का था मृतक

देहरादून। निजी अस्पताल में कुक का काम करने वाले युवक का शव अस्पताल के पीछे झाड़ियों में तीन दिन तक सड़ता रहा। झाड़ियों से गुरुवार देर शाम तेज बदबू आने पर इसका पता लगा। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
राजपुर थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि जाखन में राजपुर रोड पर विवेकानंद आई हॉस्पिटल है। यहां दयाल प्रसाद (26) पुत्र विद्या प्रसाद निवासी बाराकोट जिला चंपावत कुक का काम करता था। वह छह जून से लापता था। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। गुरुवार पता लगा कि अस्पताल से कुछ दूरी पर कृष्णा लाल कॉलोनी के पास झाड़ियों से बदबू आ रही है।
स्थानीय लोग वहां पहुंचे तो शव सड़ रहा था। पुलिस बुलाई तो मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला। इसके जरिए उसकी शिनाख्त हुई। शव के पास पुलिस को नुआन की शीशी मिली है। पुलिस इसे आत्महत्या मानकार चल रही है। फिर भी मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए और वीडियोग्राफी भी कराई गई।

विवेकानंद अस्पताल के कुक का शव मिला झाड़ियों में, बारकोट का था मृतक
Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts