Connect with us

Uncategorized

रुद्रपुर मे फैक्ट्री कर्मचाररी के प्राइवेट पार्ट में डाला एयर प्रेशर गन, आंत फटी

रुद्रपुर मे फैक्ट्री कर्मचाररी के प्राइवेट पार्ट में डाला एयर प्रेशर गन, आंत फटी
रुद्रपुर मे फैक्ट्री कर्मचाररी के प्राइवेट पार्ट में डाला एयर प्रेशर गन, आंत फटी

रुद्रपुर: रंजिशन फैक्ट्री कर्मी के प्राइवेट पार्ट में कंपनी का एयर प्रेशर गन डाल दिया गया। इससे उसकी आंत फट गई। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के भाई की शिकायत पर पंतनगर थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रुद्रपुर मे फैक्ट्री कर्मचाररी के प्राइवेट पार्ट में डाला एयर प्रेशर गन, आंत फटी

मूलरूप से ग्राम नऊवा नगला थाना दूयरिया, पीलीभीत और हाल आनंद विहार ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर में निवासी सतेंद्र वर्मा ने बताया कि उसका भाई विजय कुमार पंतनगर स्थित सेक्टर 9 में प्रफेक्ट डायनामिक कंपनी में काम करता है। कंपनी में ही काम करने वाले दिवारी थाना बिसलपुर, पीलीभीत निवासी मुनेंद्र पाल पुत्र परमेश्वरी दयाल भी काम करता है। होली के त्योहार से लगभग 10-12 दिन पहले दोनों के बीच लेनदेन को लेकर विवाद और हाथापाई हो गई थी। इस दौरान मुनेंद्र ने उसके भाई विजय कुमार को धमकी दी थी।

रुद्रपुर मे फैक्ट्री कर्मचाररी के प्राइवेट पार्ट में डाला एयर प्रेशर गन, आंत फटी

30 मई की सुबह छह बजे उसका भाई कंपनी में काम कर रहा था। इसी बीच मुनेंद्र पाल ने उसके भाई को जान से मारने के इरादे से उसके प्राइवेट पार्ट में कंपनी की एयर प्रेशर गन डाल दी। जिससे उसके भाई के पेट की आंत फट गई। यह देख कंपनी के लोग उसके भाई को अस्पताल न ले जाकर आनंद विहार स्थित कमरे पर छोड़ गए और मुनेंद्र पाल को भगा दिया।

रुद्रपुर मे फैक्ट्री कर्मचाररी के प्राइवेट पार्ट में डाला एयर प्रेशर गन, आंत फटी

जिसके बाद उसने अपने भाई को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सतेंद्र ने पुलिस से आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष पंतनगर राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

रुद्रपुर मे फैक्ट्री कर्मचाररी के प्राइवेट पार्ट में डाला एयर प्रेशर गन, आंत फटी
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts