Connect with us

Uncategorized

Aaj ka rashifal 4th june 2022: सिंह राशि के जातकों का ऑफिस में बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए अन्य राशियों का हाल 

Aaj ka rashifal 4th june 2022: आज 4 जून शनिवार का दिन के साथ ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि प्रातः 4.53AM मिनट तक रहेगी उसके बाद षष्ठी तिथि लग रही है। आज का दिन सभी प्रकार के शुभ कामों के लिए सभी महत्वपूर्ण व्यवसायों के लिए, विवाह आदि के सभी प्रकार के कार्यों के लिए, सभी प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों के करने लिए अत्यंत शुभ रहेगा। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार कैसा रहेगा शनिवार का दिन।

Aaj ka rashifal 4th june 2022: सिंह राशि के जातकों का ऑफिस में बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए अन्य राशियों का हाल 
Aaj ka rashifal 4th june 2022: सिंह राशि के जातकों का ऑफिस में बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए अन्य राशियों का हाल 

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन भागदौड़ भरा रह सकता है।कार्यालय में दौड़ धूप बनी रहेंगी काम की अधिकता से परेशानी का अनुभव कर सकते हैं।अनावश्यक खर्चों के चलते आर्थिक बजट हिल सकता है। खर्चों पर कंट्रोल करें।भूमि भवन से जुड़े विवाद सामने आ सकते हैं। व्यापारिक क्षेत्र में और लाभ के अवसर प्राप्त होंगे कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर साबित होंगा। प्रियजनों से तालमेल बना रहेगा माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में चल रहे तनाव दूर होंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेंगी। कार्यक्षेत्र में किस्मत का सहयोग प्राप्त होगा सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे व धन लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यापारिक मामलों में चल रहे गतिरोध दूर होंगे उम्मीद से अधिक फायदा मिलेगा। कामकाज के सिलसिले में दूर की यात्रा हो सकती है जो फायदेमंद सिद्ध होगी। छात्रों का समय मौज मस्ती में बीतेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। घर परिवार में खुशियों भरा माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा, जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है आपसी निकटता बढ़ेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। शारीरिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।कार्यक्षेत्र में काम करने की शैली में छोटे मोटे बदलाव करके लाभ प्राप्त करेंगे। शत्रु पक्ष हावी हो सकता है बेवजह किसी से न उलझें क्रोध पर नियंत्रण रखें। यदि किसी नए व्यापार का शुभारंभ करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा।कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। विदेश में पढ़ने के इच्छुक छात्रों के लिए आवेदन करने का अच्छा दिन है। परिवार में सुख शांति रहेगी पिता का सहयोग प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में छोटा मोटा तनाव रह सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है प्रियजन के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

Aaj ka rashifal 4th june 2022: सिंह राशि के जातकों का ऑफिस में बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए अन्य राशियों का हाल 
Aaj ka rashifal 4th june 2022: सिंह राशि के जातकों का ऑफिस में बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए अन्य राशियों का हाल 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन अच्छा रहेगा। दिन का अधिकतम समय अपने मनपसंद काम करने में व मौज मस्ती में लगाएंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा जाएगा। रिसर्च फील्ड से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर है कोई नई उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। साथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में तनाव रह सकता है शांति से समय बिताए।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बढ़िया रहेगा।धनलाभ के योग बन रहे हैं। तो वही व्यक्तिगत जीवन में उथल पुथल मची रहेंगी।कार्यक्षेत्र में आपको बेहतर प्रदर्शन के चलते मान सम्मान में वृद्धि होगी व व्यापारिक योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा।विदेश में शिक्षा ग्रहण करने के इच्छुक छात्रों के लिए समय अनुकूल है काम बन सकता है। बड़े भाई बहनों से मनमुटाव हो सकता है। पारिवारिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है पिता के साथ मतभेद रह सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा क्रोध पर संयम बरतें। प्रेम संबंधों में भी छिटपुट मतभेद रह सकता है धैर्य से काम लें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रह सकता है आर्थिक जीवन व व्यक्तिगत जीवन में सामंजस्य बना कर चले। कार्यक्षेत्र में सभी कार्य सुचारू रूप से चलाएं किंतु शत्रु पक्ष हावी रह सकता है विवाद की स्थिति से दूर रहे। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी, कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं जो फायदेमंद सिद्ध होगी धनलाभ के योग बन रहे हैं। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है सफलता प्राप्ति के योग है। अध्यात्म की तरफ आपकी रुचि जग सकती है धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन आनंदपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल बना रहेगा बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में नया उछाल आ सकता है, जिम्मेदारी भरा पद प्राप्त होगा।व्यापारिक योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा धन लाभ के योग बन रहे हैं। विवादास्पद मामलों से दूर रहे अन्यथा आप की छवि धूमिल हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होंगी।पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। छात्रों के लिए समय अच्छा है मनपसंद को ज्वाइन कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख शांति रहेगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन खास है अब उसी समझदारी में बढ़ोतरी होगी।

Aaj ka rashifal 4th june 2022: सिंह राशि के जातकों का ऑफिस में बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए अन्य राशियों का हाल 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन नई उम्मीदें लेकर आ रहा है। पूर्व में चली आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में चल रहे गतिरोध दूर होंगे सभी काम सुचारु रूप से चल पड़ेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी पूर्व में किए गए पूंजी निवेश का फायदा प्राप्त होगा। साझेदारी के व्यापार में सफलता प्राप्त होगी धन लाभ होगा। गैर जरूरी मामलों में अपनी ऊर्जा व समय बर्बाद न करें।परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे। दांपत्य जीवन में में सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है साथ में खरीदारी करने जा सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कार्यक्षेत्र में आपका मन विचलित रह सकता है।आपसी सहयोग व सम्मान बनाए रखें । पूंजी निवेश सोच समझकर करें आज के दिन उधार देने से बचें। सामाजिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। मान सम्मान में वृद्धि होगी। शाम को मूड बदलने के लिए मित्रों संग समय बिताएंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा भाई बहनों से मतभेद रह सकता है। दाम्पत्य जीवन में सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में तनाव रह सकता है धैर्य बनाकर चलें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां दूर होंगी। सहकर्मियों के सहयोग से कोई काम पूरा होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं।किसी नए व्यापार की शुरुआत करने के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता प्राप्त होगी। भूमि, भवन खरीदने का योग बन रहा है। सामाजिक मान सम्मान की प्राप्ति होगी। छात्रों के लिए समय अच्छा है पढ़ने लिखने में मन लगेगा। परिवारजनों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों में तनाव बढ़ सकता है संयम से काम लें।

Aaj ka rashifal 4th june 2022: सिंह राशि के जातकों का ऑफिस में बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए अन्य राशियों का हाल 

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक परेशानियों से सामना हो सकता है कार्यक्षेत्र में वाद विवाद की स्थिति बन सकती है क्रोध पर नियंत्रण रखें।खर्चों की अधिकता से मासिक बजट बिगड़ सकता है। इस मुश्किल समय में मित्रों के सहयोग से नए आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। सोशल मीडिया से जुड़े लोगो का समय अच्छा रहेगा।भविष्य की योजनाओं पर पूंजी निवेश करेंगे जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होंगे। पारिवारिक माहौल ठीक रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव कम होंगे जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा नहीं कहा जा सकता। संयम से काम लें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन बेहतर साबित होगा मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। कार्य क्षेत्र में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। व्यापारिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी धन लाभ की स्थितियां बन रही है। खान पान पर विशेष ध्यान दें पेट संबंधित समस्याएं उभर सकती है। छात्रों के लिए दिन विशेष सफलतादायक रहेगा। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में सुख शांति रहेंगी। माता का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्यजीवन में मधुरता बढ़ेगी प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है ये प्रियजन के साथ दिन बीतेगा।  

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts