Connect with us

Uncategorized

तीन बच्चों की मां से इश्क लड़ा रहा था दो बच्चों का बाप, सरेआम चले लात घूसे

नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में पति को प्रेमिका के साथ देखने पर पत्नी ने मारपीट कर दी। मारपीट होने के बाद प्रेमिका जब इसकी शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची तो वहां हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस के समझाने के बाद मामला शांत करा कर समझौता कराया गया। जानकारी के अनुसार, मल्लीताल निवासी दो बच्चों के पिता की महिला से नजदीकियां बढ़ने की बात पत्नी को पता लग गई। दूसरी महिला भी शादीशुदा होने के साथ ही तीन बच्चों की मां है।लंबे समय से पत्नी इस बात का विरोध जताकर दोनों को दूरियां बनाने के लिए कह रही थी, लेकिन दोनों के बीच प्रेम संबंध बरकरार रहे। इस पर मंगलवार दोपहर अधेड़ की पत्नी ने पति को जब उक्त महिला के साथ देखा तो पत्नी ने प्रेमिका महिला की पिटाई कर दी। जिसके बाद प्रेमिका शिकायत लेकर कोतवाली पहुंच गई। कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को किसी तरह शांत कर दिया गया है। मारपीट और झगड़ने पर दोनों पक्षों के चार लोगों के खिलाफ शांति भंग के तहत चालानी कार्रवाई की गई है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts