Connect with us

Uncategorized

हैरत: यहां आर्मी जवान के घर से मिला हथियारों का जखीरा, पुलिस हैरत में, जांच शुरू

पटना. पटना पुलिस ने आर्मी के एक ऐसे जवान को गिरफ्तार किया है जो शराब के नशे में अंधाधुंध फायरिंग करता था. मामला दानापुर से जुड़ा है जहां के फुलवारी शरीफ से इस आर्मी के जवान की गिरफ्तारी हुई है. फुलवारी शरीफ एएसपी मनीष कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार हुआ शख्स आये दिन शराब के नशे में फायरिंग करता था और ग्रामीणों को डराता भी था. चंचल ओझा नामक इस जवान ने हरनीचक शिव मंदिर के पास अचानक फायरिंग की जिसमें एक गोली बगल के रिटायर्ड दारोगा अजीत कुमार सिंह के घर में भी जा लगी.

गोली की आवाज सुनकर उनका पूरा परिवार डर गया साथ ही आसपास के मोहल्ले वाले भी काफी डर गए. लगातार फायरिंग की वजह से दहशत का माहौल बना रहा. घटना के बाद पुलिस को जब सूचना दी गई तो बेउर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छापेमारी कर फायरिंग करने वाले चंचल ओझा को गिरफ्तार कर लिया. जब उसके घर की तलाशी ली गई तो हथियारों का जखीरा मिला.

पुलिस को उसके घर से दो देशी कट्टा, एक रिवाल्वर, एक डीबीबीएल गन, 90 जिंदा कारतूस और 44 खोखा भी मिला, साथ ही फायरिंग किया गया एक बुलेट भी पुलिस ने बरामद किया है. बताया जाता है कि आर्मी जवान चंचल ओझा वर्तमान में अमरनाथ में पदस्थापित है और 4 महीने के छुट्टी पर बेउर थाना क्षेत्र के हरनीचक अपने आवास आया है. स्थानीय लोगों के मुताबिक वो जब भी शराब पीता था तो फायरिंग करता था. यही नहीं उसने पुलिस के सामने यह भी कबूल किया कि उसने आर्मी में रहते देसी कट्टा नहीं चलाया था इसी वजह से उसे चला रहा था और फायरिंग कर रहा था.

बरहाल पुलिस चंचल ओझा के पकड़े गए हथियारों के लाइसेंस का भी सत्यापन कर रही है और साथ ही अवैध हथियार कहां से लाया यह भी पता कर रही है. यही नहीं पुलिस यह भी पता कर रही है कि ये कहीं हथियार सप्लायर तो नहीं था. पुलिस ने यह भी खुलासा किया है कि वो शादी में अपना हथियार ले जाकर हर्ष फायरिंग भी किया करता था जो अवैध है. फुलवारी शरीफ एएसपी मनीष कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार हुआ शख्स आर्मी का जवान है या नहीं और इसका लाइसेंस किस तरह का है इसकी जांच की जा रही है. साथ ही यह भी जांच किया जा रहा है कि अवैध हथियार कहां से लाया फिलहाल है. चंचल ओझा को जेल भेजा जा रहा है.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts