Connect with us

Uncategorized

ऐसा भी होता है- ब्लड के नाम पर लाल रंग की दवा मिलाकर चढ़ा दिया ग्लूकोज, गरीब से ठगे हज़ारों रुपये

उत्तर प्रदेश के महोबा जिला अस्पताल में भडरा गांव की बुजुर्ग महिला राम कुमारी अपने पुत्र जुगल का इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंची थी। डॉक्टर ने जुगल को खून की कमी बताई।
आरोप है कि इसके बाद जिला अस्पताल में तैनात एक महिला स्वास्थ्य कर्मी राजकुमारी ने बुजुर्ग महिला से खून चढ़ाने के नाम पर पांच हजार रुपए की रिश्वत ले ली और ग्लूकोज की बोतल में लाल रंग का इंजेक्शन मिलाकर चढ़ा दिया।
कहा जा रहा है कि महिला ने अपने कान के बाले और अंगूठी बेचकर पैसों इंतजाम किया था, लेकिन उसके साथ अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी ने धोखाधड़ी कर दी।मरीज की तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसकी मां जिला अस्पताल से लेकर चली गई।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts