Connect with us

Uncategorized

एक्सक्लूसिव वीडियो: सिद्धू की हत्या के तार उत्तराखंड से भी जुड़े, राजधानी से हुई गिरफ्तारी

देहरादून। पंजाब में कांग्रेस नेता व गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का एक आरोपित को देहरादून से गिरफ्तार किया गया है। पंजाब एसटीएफ ने उत्तराखंड पुलिस के साथ संयुक्त आपरेशन के बाद शिमला बाईपास नयागांव पेलियो से आरोपित को पकड़ा है।
सिद्धू मूसेवाला रविवार शाम अपने चचेरे भाई व दो साथियों के साथ अपनी थार गाड़ी से जा रहे थे। तभी एक गाड़ी उनकी गाड़ी के सामने आकर रुकी और उसमें से उतरे अज्ञात लोगों ने गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोलियों के चलने की आवाज सुनकर गांव में दहशत का माहौल हो गया।
पंजाबी गायक सिद्दू मूसेवाला की हत्या करने वाले आरोपितों का सहयोग करने वाले कुछ आरोपितों को एसटीएफ उत्तराखंड और पंजाब की टीम ने देहरादून जनपद के नयागांव क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि आरोपितों ने मूसेवाला की हत्या करने वाले आरोपितों का सहयोग दिया था और घटना के बाद देहरादून पहुंच गए थे। पंजाब की एसटीएफ को सूचना मिली की आरोपित देहरादून में हैं। इस पर पंजाब की एसटीएफ ने उत्तराखंड की एसटीएफ से संपर्क किया।

दोपहर से नयागांव क्षेत्र में नाकेबंदी की गई। आरोपित शिमला बाईपास रोड से हेमकुंड साहिब की तरफ जा रहे थे तो दोनों राज्यों की पुलिस ने उन्हें रास्ते से गिरफ्तार करके पूछताछ के लिए नयागांव पुलिस चौकी ले गई। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

नोट: यहां दिखाए गए वीडियो के सच्चाई के दावों को पुष्टि कस्तूरी न्यूज नहीं करता है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts