Connect with us

Uncategorized

टिहरी में बनी मजार पर चला धामी का बुलडोजर, 7 साल पुरानी मजार को प्रशासन ने किया जमींदोज

 देहरादून. मामला टिहरी गढ़वाल के भिलंगना विकासखंड में स्थित ‘मोलनो’ ग्रामसभा का है, जहां कुछ हिन्दू परिवारों की मुस्लिम समुदाय के पीर के प्रति आस्था के चलते सड़क किनारे मजार का अवैध निर्माण करवाया गया था। जिसे प्रशासन ने बीते कल हटा दिया हैै।

टिहरी में मजार पर चला बुलडोजर

प्रदेश हिंदू युवा वाहिनी अध्यक्ष सुश्री चंद्रा कोहली ने हिन्दू लाइव से बातचीत में बताया कि वह जब टिहरी अपने एक विशेष कार्यक्रम से लौट रही थी तो उन्हें सड़क किनारे दो अवैध मजारें दिखी तो उन्होंने इस मामले से स्थानीय पुलिस को अवगत कराया था। पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सड़क किनारे बनी दो अवैध पीर मजार को हटा दिया है।

बता दें उत्तराखंड में बांग्लादेशी और रोहिंग्यो की आबादी दिन प्रतिदिन दिन बढ़ती जा रही है। शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीणीं क्षेत्र में हिंन्दु नाम रख कर अपना रोजगार चला रहे हैं। हाल ही में कार्यक्रम के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इनके सत्यापन का ऐलान किया था साथ ही उन्होंने उत्तराखंड की बदलती डेमोग्राफी पर चिंता जताई।

तेजी से बढ़ रही मजारों की तादाद

जंगलों में आए दिन आपको अवैध मजारें देखने को मिल जाएंगी। हाल में ही एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि उत्तराखंड के जंगलों में अवैध मजारों का निर्माण बीते कुछ सालों से तेजी से हुआ है। जो प्रशासन और सरकार के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। हांलांकि कुछ जगह जागरुक ग्रामीण इन मजार को हटाने का कार्य स्वयं ही कर रहे हैं। हाल में ही कुछ दिन पूर्व अल्मोड़ा के सल्ट विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में ग्रामीणों ने मिलकर मजार/दरगाह को हटाया था।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts