Connect with us

Uncategorized

खुलासा: मोबाइल रिचार्ज, पैसों की मांग बना कुणाल की हत्या का कारण

हल्द्वानी। हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्रों हुई कुणाल बिष्ट की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस ने आठ घंटे के भीतर ही खुलासा कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है।
हल्द्वानी के लालडांट क्षेत्र के बमोरी स्थित सुरभि कॉलोनी के पास युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। आज सुबह के समय मुखानी थाना क्षेत्र के मल्ली बमोरी सुरभि कॉलोनी के पास खेत से कुणाल बिष्ट नाम के एक युवक का शव बरामद हुआ था। कुणाल बिष्ट के सर पर काफी गंभीर चोट के निशान भी मिले थे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और मामले की जांच में जुट गई थी। एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने जानकारी देते बताया कि पुलिस ने इस मामले में उसी क्षेत्र के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, और उनसे पूछताछ की जारी है, एसएसपी पंकज भट्ट ने कहा की कुणाल दोनों अभियुक्तों से पैसे मांगने से लेकर शराब और मोबाइल में रिचार्ज कराने को लेकर बार-बार धमकी देता था। बीती रात के समय भी दोनों अभियुक्त मृतक कुणाल के साथ ही थे और वहां उन्होंने मदिरा का भी सेवन किया। जिसके बात अभियुक्तों ने कुणाल पर भारी भरकम हथियार से वार किया, जिसमें कुणाल की मौत हो गई और उसके शव को अभियुक्तों ने झाड़ी के किनारे फेक दिया। जिसके बाद वह फरार हो गए थे, पुलिस ने 8 घंटों में ही इस पूरे मामले का खुलासा कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार गंगाधर आटो चलाता है, दूसरा रामपाल मिस्त्री है। दोनों बमौरी क्षेत्र में रहते हैं। मुखानी थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट समेत पूरे टीम की अधिकारियों ने सराहना की है

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts