Connect with us

Uncategorized

प्रेम प्रसंग के चलते रेता पत्नी का गला, हत्या को आत्महत्या का रूप देने में नाकाम रहा पति गिफ्तार

ऊधमसिंहनगर जिले के किच्छा में 23 मई को विवाहिता की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने पकड़ लिया है। पति ने जुर्म कुबूल करते हुए पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या उसके प्रेम प्रसंग के चलते की थी। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ के बाद हत्याकांड से पर्दा उठा दिया। किच्छा के सिरौली कलां निवासी अबरार की शादी नेहा से दिसंबर 2021 में हुई थी। शादी के बाद से दोनों में अनबन शुरू हो गयी। नेहा अधिक समय मायके में रहती थी।

विगत 23 मई को अबरार ने अपनी पत्नी नेहा बी की गला रेत कर हत्या कर दी। अबरार ने नेहा की हत्या को आत्महत्या साबित करने का प्रयास किया था। नेहा के पिता नबी अहमद की तहरीर पर पुलिस ने अबरार अहमद के साथ ही उसके पिता मोहम्मद अहमद, मां गुड़िया, ताऊ मौलाना शफीक, अजाउल, एहसान के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार रात सीओ ओमप्रकाश शर्मा की अगुवाई में गठित टीम में शामिल एसओ पुलभट्टा विद्यादत्त जोशी, एसआई दिनेश चंद भट्ट, एसआई कीर्ति भट्ट, कांस्टेबल धर्मवीर सिंह, महेंद्र सिंह, दीपक सिंह, विजयपाल सिंह के साथ दबिश देकर अबरार अहमद को गिरफ्तार कर लिया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts