Connect with us

Uncategorized

फैक्ट्रीकर्मी ने कक्षा चार की छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

रुड़की (हरिद्वार): रुड़की क्षेत्र निवासी एक  बच्‍ची के साथ पड़ोस में रहने वाले फैक्ट्री कर्मचारी ने दुष्कर्म किया। बच्‍ची अपनी मौसी के यहां रहकर पढ़ाई कर रही है। घटना के समय स्वजन बाहर गए थे। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कलियर थाना क्षेत्र निवासी एक ग्रामीण की बेटी (10 वर्ष) रुड़की क्षेत्र निवासी अपनी मौसी के यहां रहकर पढ़ाई कर रही है। किशोरी इस समय कक्षा चार की छात्रा है। इनके पड़ोस में ही एक फैक्ट्री में काम करने वाला भागवत अपनी मां के साथ करीब पांच साल से किराये पर रह रहा है।

फैक्ट्री कर्मचारी मूल रूप से झांसी, उत्‍तर प्रदेश का निवासी है। मंगलवार दोपहर को किशोरी की मौसी किसी काम से घर से बाहर गई थी। इसका फायदा उठाकर फैक्ट्री कर्मचारी भागवत उनके घर में दाखिल हो गया।

आरोपित ने बच्‍ची को दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ि‍ता की मौसी आई तो उसने पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया।

घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस मामले में फैक्ट्रीकर्मी भागवत पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने देर शाम आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गंगनहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है। आरोपित फैक्ट्रीकर्मी की मां मंगलवार को अपने गांव चली गई थी।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts