Connect with us

Uncategorized

 बड़ी रोमेंटिक है उत्तराखंड के गैंगस्टर की रियल लव स्टोरी, पढ़िए कैसे फिदा हुई गैंगस्टर ‘नीतू’

बरेली। Gangster Love Story : बरेली पुलिस पर हमला करने वाले गैंगस्टर दंपती की लव स्टोरी बड़ी ही रोमेंटिक है।जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।पूछताछ के दौरान उत्तराखंड के गैंगस्टर ने अपनी रोमेंटिक रियल लव स्टोरी पुलिस को सुनाई। पकड़े गए दपंती उत्तराखंड के टाप-टेन अपराधियों में शामिल है। जिसमें से गुरबाज पर जहां हत्या और हत्या के प्रयास सहित 12 मुकदमे दर्ज है वहीं उसकी पत्नी नीतू पर चार मुकदमे दर्ज है। पुलिस के अनुसार दोनाें मे प्यार हुआ फिर शादी कर ली।इसके बाद दोनों ही अपराध करने लगे।गुरबाज की पत्नी नीतू भी हिस्ट्रीशीटर है।

गुरबाज के गोली चलाने के अंदाज पर फिदा हुई नीतू

उत्तराखंड के गैंगस्टर गुरबाज के गोली चलाने के अंदाज व उसके अपराध करने पर नीतू फिदा हो गई।जिसके बाद दोनों के बीच लव स्टोरी शुरू हुई।पुलिस के अनुसार गुरबाज दोनों हाथों से पिस्टल चलाने में माहिर है।उसका यह अंदाज नीतू को भाया।जरायम की दुनिया में दोनों के बीच हुई मुलाकात जल्द ही प्यार में बदल गई।जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया।जिसकी जानकारी उन्होंने अपने परिजनों को भी दी।लेकिन वह शादी के लिए राजी नहीं हुए।

नहीं सुनी परिजनों की, विरोध के बीच किया प्रेम विवाह

दोनों के रिश्ते के लिए परिजन राजी नहीं हुए तो दोनों ने किसी की एक न सुनी।खुद ही फैसला किया और वह प्रेम विवाह के बंधन में बंध गए।जिसके बाद वह अपराध की दुनिया में वापस आ गए।पुलिस को जब दोनो ने अपनी प्रेम कहानी सुनाई तो वह हैरान रह गए।इसके बाद पुलिस ने दोनों के विषय में उत्तराखंड पुलिस से संपर्क साधा।तो उन्हें उनके आपराधिक इतिहास के बारे में पता चला।हालांकि गिरफ्तारी के बाद दोनों के चेहरे पर कोई शिकन नहीं है।

मुंगेर की ऑटोमेटिक पिस्टल से पुलिस पर चलाई गोलियां

पुलिस को गुरबाज और नीतू के पास से जो असलहे मिले है उनमें मुंगेर की बनी ऑटोमेटिक पिस्टल शामिल है।जिनसे गुरबाज ने पुलिस पर गाेलियां चलाई थी।स्कूटी सवार गुरबाज और नीतू ने चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायर झोंका था।जिसके बाद पुलिस ने दोनों को घेराबंदी कर पकड़ा था।पुलिस को गुरबाज के पास से दो पिस्टल, तीन मैगनीज, 18 कारतूस मिले है। जबकि नीतू के पास से दो तमंचा, 1.14 लाख रुपये, एक जोड़ा कान कुंडल, गले की चेन बरामद की। पुलिस के अनुसार दोनों ने उत्तराखंड से ही असलहा खरीदने की बात भी स्वीकारी है।  

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts