Connect with us

Uncategorized

ऋषिकेश-गंगा में नहा रहे दिल्ली के तीन युवक डूबे, एक शव बरामद

ऋषिकेश। थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में शिवपुरी के पास आज दोपहर गंगा में नहा रहे दिल्ली के तीन युवक डूब गए। एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है। दो लोग अभी लापता हैं। जल पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम गंगा में डूबे युवकों को तलाश रही है। थाना मुनिकीरेती के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि शिवपुरी आइटीबीपी कैंप के समीप मंगलवार की दोपहर करीब 1.15 बजे दिल्ली से आए कुछ पर्यटक गंगा में नहा रहे थे। इस बीच तीन युवक गंगा में डूब गए। समीप मौजूद जल पुलिस की टीम को सूचित किया गया। व्यासी चौकी से एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। तत्काल रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया। रेस्क्यू के दौरान एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है। दो युवक अभी लापता है। डूबने वाले युवकों में एक रोहिणी दिल्ली और दो नजफगढ़ दिल्ली के रहने वाले हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts