Connect with us

Uncategorized

केदारनाथ में सुशांत सिंह के फोटोग्राफी प्वाइंट बयान पर फिर पलटे सतपाल महाराज, कह दी यह बात

केदारनाथ में सुशांत सिंह राजपूत के फोटोग्राफी प्वाइंट के बयान पर अब सतपाल महाराज ने यू टर्न ले लिया है। उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की जगह अब देश के प्रथम दिवंगत CD जनरल बिपिन रावत के नाम का सेल्फी प्वाइंट बनाएंगे, जहां उनकी तस्वीरें को आगे पर्यटक तस्वीरें ले सके। हांलांकि यह कोई पहला मामला नहीं है जब दिवंगत जनरल विपिन रावत के नाम को उत्तराखंड नेताओं ने इस्तेमाल किया, इससे पहले भी उनके नाम पर घोषणाएं तो काफी हुई है लेकिन धरातल पर सब गायब है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल हाल में ही पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने मीडिया में एक बयान देते हुए कहा था कि सुशांत राजपूत की केदारनाथ आपदा को लेकर बहुत अच्छी फिल्म है। फोटोग्राफी प्वाइंट बनाने के पीछे उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही है। जिससे बॉलीवुड के अन्य फिल्म मेकर्स यहां अपनी फिल्म शूट करने के लिए प्रेरित होंगे। इस बयान के बाद सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ सतपाल महाराज का विरोध होने लगा। वहीं कांग्रेस ने ‘भगवान के धाम’ में इस प्रकार के कदम को अनुचित बताया था।

केदारनाथ में सुशांत सिंह के नाम से फोटोग्राफी प्वाइंट बयान पर विरोध के बाद अब सतपाल महाराज ने कहा कि अब केदारनाथ धाम के यात्रा मार्ग पर सुशांत सिंह की जगह दिवंगत CDS बिपिन रावत की तस्वीरें लगाई जाएगी। जिससे पैदल चलने वाले यात्री उनके चित्र के आगे तस्वीरें ले सकेंगे। हांलांकि सतपाल महाराज के इस बयान पर लोगों ने सवाल किए कि केदारनाथ धाम धार्मिक स्थल है और वहां सेल्फी प्वाइंट बनाने का क्या औचित्य है और यदि सरकार वास्तव में दिवंगत रावत के लिए कुछ करना चाहती है तो कुछ ऐसा करें कि उनका नाम रोशन हो, ना कि उन्हें प्रदर्शनी के रुप में दिखाया जाय।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts